फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह बाद साथ दिखा समाजवादी कुनबा, मुलायम बोले- परिवार के कारण ही सपा शीर्ष पर, तस्वीरें

Sat, 21 Oct 2017 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
खेमों में बिखरा समाजवादी परिवार आखिर दीपावली पर सैफई में एक मंच पर दिखा। त्योहार पर सियासी मनमुटाव भुला सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व  शिवपाल सिंह यादव एक मंच पर दिखे। पूरे परिवार को एक साथ देखकर दीपावली के मौके पर होली जैसा माहौल लगने लगा। इस मौके पर लोक कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर माहौल को और खुशनुमा बना दिया। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि परिवार की बदौलत ही सपा शीर्ष पर पहुंची है। वहीं, शिवपाल सिंह यादव ने भी दोहराया पूरा परिवार एकजुट है। अखिलेश ने चाचा शिवपाल सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

2 of 6
करीब नौ महीने से मुलायम कुनबे में मचे घमासान के बाद गुरुवार को पहली बार लगा कि मुलायम परिवार पहले की तरह एक है। दीपावली पर अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव, प्रधान दर्शन सिंह यादव, चाचा अभयराम, चाचा राजपाल सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।  मुलायम सिंह ने अपने गांव सैफई में दीपावली मनाई।
विज्ञापन

3 of 6
मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश, शिवपाल, तेजप्रताप, धर्मेंद्र अभिषेक यादव ने एक साथ बैठकर नट समाज के कलाकरों की नौटंकी का आनंद लिया। इस दौरान मुलायम परिवार के इस मिलन में सैफई गांव के प्रधान और मुलायम के अति करीबी दर्शन सिंह यादव भी शामिल हुए। करीब एक घंटे से अधिक वक्त मुलायम परिवार के सदस्य एक साथ नौटंकी का लुत्फ उठाते रहे। इस दौरान व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के अलावा पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति समेत कई दिग्गज शामिल रहे।

4 of 6
रामगोपाल यादव दिखाई नहीं दिए
सैफई में मुलायम सिंह यादव का परिवार एकजुट रहा। एक मंच पर सभी नेता मौजूद दिखे। वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव वहां मौजूद नहीं रहे। हालांकि उनकी और मुलायम सिंह यादव के बीच एक दिन पहले ही लंबी बातचीत हो चुकी है। 
विज्ञापन

5 of 6
नहीं बोले अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी ओर से किसी भी तरह की कोई रायसुमारी करना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि नेता जी के करीबी दर्शन सिंह इतना जरूर कहा कि ‘परिवार पहले से एक था, कुछ गलतफहमी हो गई थी, जिनको नेता जी ने अब पूरी तरह से दूर कर दिया है। यह समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए बहुत बड़ा कदम माना जाएगा’।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अखिलेश की बेटी व अपनी पोती को दुलारते मुलायम सिंह यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें