फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की सीएम अखिलेश को दो टूक, कहा- अमर सिंह को नहीं छोड़ सकते

Tue, 25 Oct 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को अखिलेश यादव ही नहीं उनकी युवा टीम के सदस्यों को भी खरी-खरी सुनाई। कहा, हवा में घूम रहे हो, क्या अकेले चुनाव जीत सकते हो? निंदा, आलोचना करने वाला सच्चा हितैषी होता है। जो आलोचना नहीं सुन सकता, वह नेता नहीं बन सकता। उन्होंने साफ कहा कि अमर सिंह ने हमारी बहुत मदद की है। हम उन्हें नहीं छोड़ सकते।
विज्ञापन

2 of 8
सपा के विधायकों, पूर्व विधायकों और प्रत्याशियों की बैठक में मुलायम ने अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी करने वाले नौजवानों को निशाने पर लिया। कहा, समाजवादियों ने बहुत संघर्ष किए हैं। हम इमरजेंसी में 19 महीने जेल में रहे। कुल साढ़े तीन साल जेल में बिताए। लाठियां खाई, राजनारायण का पैर टूट गया था। रामानंद तिवारी और अर्जुन सिंह भदौरिया समेत सभी नेता इस स्थिति से गुजरे हैं। ये उछलने वाले एक लाठी पड़ते ही भाग खड़े होंगे।
विज्ञापन

3 of 8
कहा कि नौजवानों को मैंने आगे बढ़ाया है, उन्हें बड़े पदों पर बैठाया, संगठन में जगह दी। संविधान संशोधन करके युवाओं के चार संगठन बनाए। राजेश यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बाराबंकी का यह लड़का क्या कभी विधायक बन सकता था। उन्होंने नाम लिए बिना रामगोपाल से मिले पत्रों पर नाराजगी जताई। कहा कि इनकी वोट लेने की हैसियत नहीं है।

4 of 8
मुलायम ने अखिलेश और युवाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा, तुम हवा में घूम रहे हो। तुम्हारी हैसियत क्या है, क्या अकेले चुनाव जीत सकते हो? उन्होंने एक युवा एमएलसी का नाम लेकर कहा कि इनके पास चापलूसी के अलावा कोई धंधा नहीं रह गया है। ऐसा नहीं कि नौजवान हमारे साथ नहीं हैं, मेरा इशारा हो जाए तो सब आ जाएंगे। राजनीति में छवि बनानी पड़ती है। हम चापलूसी पसंद नहीं करते। कहा, इनमें एक भी समाजवाद की परिभाषा बता दे तो हम मान लेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
शिवपाल रात भर करते थे प्रचार
मुलायम ने कहा, एक चुनाव में मैं एक दिन क्षेत्र में नहीं गया। शिवपाल के पीछे पुलिस रहती थी। वह रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक प्रचार करते थे। यह चुनाव मैं 11 हजार वोटों से जीता। वह कई बार मरने से बाल-बाल बचे हैं। बर्खास्त किए गए मंत्री ओमप्रकाश का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने लाठियां खाई हैं। वह पहले चन्द्रशेखर के साथ थे, अब हमारे साथ हैं।
विज्ञापन

6 of 8
अमर ने हमें बचाया, आप गाली दे रहे हो
मुलायम ने अमर सिंह के खिलाफ नारेबाजी करने वाले युवाओं को आईना दिखाया। कहा, हम अहसान फरामोश नहीं हैं। अमर सिंह ने जिस केस में हमें बचाया है, उसमें 7 साल सजा हो सकती थी। अमर सिंह सिंगापुर में भर्ती रहे, लंदन में भर्ती रहे, आप लोग उन्हें गाली दे रहे हो। हम और शिवपाल, अमर सिंह को नहीं छोड़ सकते।
विज्ञापन

7 of 8
गायत्री का बहुत अपमान हुआ
सपा सुप्रीमो ने मंच पर बैठे गायत्री प्रजापति की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनका बहुत अपमान हुआ है। ये गरीब घर से आते हैं। डॉ. लोहिया कहते थे कि कमजोर के सौ खून माफ लेकिन अमीर का एक भी नहीं।
विज्ञापन

8 of 8
सम्मानित है अंसारी परिवार
मुलायम सिंह ने मुख्तार अंसारी के भाई विधायक सिगबतुल्ला अंसारी की तरफ इशारा करते हुए कहा, इनका परिवार बहुत सम्मानित है। इनके परिवार का आजादी के आंदोलन में योगदान रहा है। इनके परिवार से सैन्य अधिकारी रहे हैं, उप राष्ट्रपति इनके संबंधी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें