2015 में कई खबरें सुर्खियों में रहीं। पूरे साल की चर्चित खबरों की बात की जाए तो खुद को इच्छाधारी नाग बताकर हड़कंप मचाने वाले वाराणसी के युवक को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
2 of 14
2015 में कई अजीबोगरीब खबरें सुर्खियों में रहीं। पूरे साल की चर्चित खबरों की बात की जाए तो खुद को इच्छाधारी नाग बताकर हड़कंप मचाने वाले वाराणसी के युवक को अनदेखा नहीं किया जा सकता। वहीं मंदिर में बैठकर जीभ काटने वाली सुशीला देवी और अजीब तर्क देकर बच्ची की बलि देने वाले मां-बाप भी नहीं भुलाए जा सकते। देखें आगे...
विज्ञापन
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
3 of 14
यहां जिक्र हो रहा है पिंडरा के ओदार गांव के रहने वाले संदीप पटेल की। उसने खुद को इच्छाधारी नाग बताकर नागिन से शादी की घोषणा की। इस मामले को सुलझाने में पुलिस तक के पसीने छूट गए।
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
4 of 14
ओदार गांव निवासी संदीप पटेल ने शिव मंदिर में नागिन से शादी करने की घोषणा कर हंगामा खड़ा कर दिया। संदीप ने दावा किया कि नागिन आएगी और वे दोनों शादी करेंगे। उसने बताया कि नागिन सुबह दस बजे से शाम तक मंदिर में आएगी।
विज्ञापन
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
5 of 14
बताया गया कि फूलपुर थाने के ओदार (बड़वापुर) गांव निवासी ओझा दयाशंकर पटेल के बेटे संदीप पटेल (22) की तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
6 of 14
दयाशंकर ने बेटे को गांव के ही एक अन्य ओझा को दिखाया। उसने बताया कि संदीप पूर्व जन्म में इच्छाधारी नाग था और चार अप्रैल को चंद्रग्रहण के दिन गांव के शिव मंदिर में इच्छाधारी नागिन से उसकी शादी होगी।
विज्ञापन
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
7 of 14
नागिन पूर्व जन्म में उसकी पत्नी थी और शादी वाले दिन खुद मंदिर में आएगी। इसके बाद से ही संदीप की हरकतें सांप जैसी हो गईं।
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
8 of 14
उसने खाना छोड़ दिया और सांपों की तरह जीभ लपलपा कर दूध पीने लगा। दयाशंकर ने चंद्रग्रहण के दिन बेटे की शादी का प्रचार पूरे इलाके में कर दिया।
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
9 of 14
इस अंधविश्वास के फेर में बताए गए दिन में मंदिर के पास हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग नागिन के आने का इंतजार करने लगे। भीड़ अनियंत्रित होने लगी तो पुलिस ने लाठियां पटक लोगों को तितर-बितर किया और युवक को हिरासत में ले लिया। शाम को उसे छोड़ दिया गया।
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
10 of 14
वहीं सीतापुर के ग्वालमंडी मोहल्ले की रहने वाली सुशीलादेवी ने अपने मोहल्ले के काली माता के मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। इस खबर से आसपास सनसनी फैल गई। ये खबर भी काफी दिनों तक सुर्खियों में रही थी।
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
11 of 14
मंदिर में कुछ लोग पूजा करने पहुंचे तो सुशीला वहां बैठी हुई थीं और फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। उनको देखकर लोगों की भीड़ जुट गई।
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
12 of 14
सुशीला के परिजन उन्हें अस्पताल भी नहीं ले गए, बल्कि उनका मानना था कि जीभ अपने आप ही ठीक हो जाएगी। जीभ काटने के बाद सुशील ठीक से बोल नहीं पा रही और काफी दिनों तक लिक्विड डाइट पर रहीं।
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
13 of 14
इसी तरह अंधविश्वास के चलते सितंबर के महीने में अयोध्या में मां-बाप ने अपनी चार महीने की बच्ची की बलि चढ़ा दी थी। अयोध्या कोतवाली के राम की पैड़ी की पास परसुराम मठ के मंदिर की चौखट पर चार महीने की बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला। हत्यारे मां-बाप ने इसके पीछे चौंकाने वाली वजह बताई....
इस ‘इच्छाधारी नाग’ की शादी के साथ ये खबरें भी रहीं चर्चा में
14 of 14
पुलिस के मुताबिक अपनी बच्ची को मारने के पीछे मां-बाप ने अजीब तर्क दिया। उनका कहना था कि बच्ची उनके मिलन में बाधक थी। दोनों ने बड़ी बेरहमी से मंदिर की चौखट पर बच्ची को पटककर मार डाला था।