मौसम के बदले मिजाज ने रविवार देर रात अवध के कई जिलों में जमकर कहर ढाया। तेज आंधी तूफान के चलते बलरामपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र में मस्जिद की मीनार गिर जाने से मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, अमेठी में नीम का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 8
accident in balrampur
- फोटो : amar ujala
महाराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम दुल्हिन डीह पुरे बख्श में मस्जिद है। इसमें 75 फुट ऊंटी मीनार थी। मस्जिद के बगल ही वसीम का कच्चा घर है। वह मुंबाई में काम करता है, जबकि उसकी यहां पत्नी अमीरुन निशा (30) तीन बच्चों के साथ रहती थी।
विज्ञापन
3 of 8
accident in balrampur
- फोटो : amar ujala
रविवार रात अमीरुन अपने बच्चों के साथ छप्पर के नीचे सो रही थी। देर रात 12 बजे के करीब आए तेज आंधी-तूफान के दौरान मस्जिद की मीनार अचानक भरभरा कर उसके घर के छप्पर पर ढह गई।
4 of 8
accident in balrampur
- फोटो : amar ujala
इसके मलबे में मां और तीनों बच्चे दब गए। तेज आवाज सुनकर लोग दौड़े। पुलिस को भी खबर की गई। किसी तरह सबको मलबे से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक अमीरुन और दो साल के बेटे मोईन की मौत हो चुकी थी। वहीं, आठ साल की बेटी सना और छह साल का मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
5 of 8
accident in balrampur
- फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अफसरों ने भी मौके का जायजा लिया है। पुलिस ने मुंबई में रह रहे वसीम को खबर देने के बाद मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
accident in balrampur
- फोटो : amar ujala
आसपास के लोगों ने बताया कि मस्जिद 12-14 साल ही पुरानी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद मुआवजा तय किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
accident in balrampur
- फोटो : amar ujala
वहीं, अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र के कौहार गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद तिवारी की पत्नी राजकुमारी (60) रविवार रात छप्पर के नीचे सो रही थी। देर रात आंधी के दौरान आंगन में लगा नीम का पेड़ टटूकर छप्पर पर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर राजकुमारी की मौत हो गई।