फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! मानसून ने यूपी में दी दस्तक, कई जिलों में रात से सुबह तक बौछारों ने किया तरबतर, तस्वीरें

Thu, 28 Jun 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मानसून - फोटो : amar ujala
खुशखबरी...। मानसून एक्सप्रेस ने उत्तर प्रदेश में बुधवार को दस्तक दे दी। करीब 10 दिन बंगाल की खाड़ी में मानसून ठिठका हुआ था। मानसून की दस्तक से किसानों और गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पूर्वांचल के कुछेक इलाकों में मंगलवार देर रात से बुधवार तड़के तक बारिश-बौछारों ने तरबतर किया। इससे उमस से थोड़ी राहत मिली। गोरखपुर में काफी बारिश हुई जिससे वहां जलभराव के हालात पैदा हो गए। मानसूनी आमद के बाद से प्रदेश में पारा भी लुढ़का और तपन भरी गर्मी कम हुई। राजधानी लखनऊ में दिन भर छिटपुट बादलों की आवाजाही जारी रही। (बाराबंकी में बुधवार शाम को बारिश का दृश्य।)
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे बदला मौसम
सुस्त पड़ी मानसूनी गतिविधियां बीते 24-36 घंटों में सक्रिय हुई। पुरवइया के झोंकों से मानसून आगे बढ़ा और बुधवार को प्रदेश में दाखिल हो गया। लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों तक मानसून पहुंच गया। लखनऊ में भी शाम से बदले मौसम और हवाओं केखुशनुमा झोंको ने मानसूनी आमद का अहसास कराया।

4 of 5
दो दिनों में दिखेगा मानसूनी तेवर
आने वाले 36-48 घंटों में ये राजधानी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सक्रिय हो उठेगा, बारिश का दौर कहीं तेज तो कहीं धीमे तेवर दिखा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदेश के पूर्वी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानियों ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के पूर्वी इलाकों समेत कुछेक अन्य इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लखनऊ में भी रुक-रुककर बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें