यूपी के पहले अत्याधुनिक बस अड्डे की सौगात 12 जून को सातवें बड़े मंगल से लखनऊ के लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 5
आलमबाग बस अड्डा
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को आलमबाग बस अड्डे का निरीक्षण किया और सारी खामियां दूर करने का निर्देश दिया। आलमबाग बस अड्डा प्रदेश का पहला ऐसा अत्याधुनिक बस अड्डा होगा, जहां पर यात्रियों के ठहरने के लिए कमरे भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आलमबाग बस अड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खाने-पीने के लिए कैंटीन समेत अन्य विशेष सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। बस स्टेशन पर ही सिनेमाघर भी बनाया गया, जिससे यात्रियों को मनोरंजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
4 of 5
आलमबाग बस अड्डा
- फोटो : अमर उजाला
प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि फिलहाल चारबाग से 2,100 से ज्यादा बसें चल रही हैं। इससे जाम की समस्या पैदा होती है।