फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी शानदार बंगले में रहते थे अखिलेश यादव, देखें- अंदर की तस्वीरें

Sat, 09 Jun 2018 09:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले की चाभियों को राज्य संपत्ति विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। जिसके बाद पहली बार बंगले को मीडिया के लिए खोला गया। बंगले के अंदर का दृश्य बेहद शानदार है। इसे देखकर ही लगता है कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अखिलेश ने बड़े अरमानों से इसे तैयार करवाया था। पूरी तरह से वातानुकूलित घर में चमचमाती मार्बल टाइल्स, दरवाजे, खिड़कियां और बाथरूम तक इसकी गवाही दे रहे हैं। आगे देखें, अंदर की तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्रियों को राज्य सम्पति विभाग ने बंगला खाली करने के लिए 15 दिन का नोटिस दिया था, जिस पर अमल करते हुए अखिलेश ने बंगला खाली कर दिया और लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में शिफ्ट हो गए।
विज्ञापन

3 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
बंगले का सामान ले जाते समय इसके कुछ हिस्से को तोड़ दिया गया है, लेकिन मंदिर अब भी सही सलामत है।

4 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव का आंगन हरियाली के साथ-साथ नायाब पेड़-पौधों से सजा हुआ था। इन्हीं पेड़ -पौधों के बीच एक साइकिल ट्रैक भी बना था जो तहस-नहस हो चुका है। खेलकूद और व्यायाम के लिए अलग से एरिया विकसित किया गया था, जिसमें नीचे बैडमिंटन कोर्ट और ऊपर जिम के सामान हुआ करते थे।
विज्ञापन

5 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
घर के ऊपरी हिस्से की एक तस्वीर।
विज्ञापन

6 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
बच्चों का स्टडी रूम।
विज्ञापन

7 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
बंगले का लिफ्ट एरिया।

8 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने डेढ़ वर्ष पहले जब इस घर में प्रवेश किया था, तब सोचा भी नहीं था कि इतनी जल्दी उन्हें इसे खाली करना पड़ेगा। लेकिन उनके बच्चों टीना और अर्जुन के स्टडी रूम में नन्हे हाथों से अंग्रेजी में लिखी ‘लाइफ इज टू शॉर्ट टू वरी अबाउट थिंग्स’ ही मानो पूरी कहानी बयां कर रहे हैं।

9 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
बंगले का मंदिर वाला हिस्सा।

10 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने सात अक्तूबर 2016 को अपने नए घर में प्रवेश किया था।

11 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
बंगला काफी बड़े एरिया में फैला हुआ है।

12 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विपक्ष के नेताओं ने अखिलेश के इस बंगले को वाइट हाउस कहा तो अखिलेश ने भी पलटवार कर पूछा कि क्या वो सब 'ब्लैक हाउस' में रहते हैं।

13 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
शनिवार को मथुरा में मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि उनके सरकारी बंगले में बड़ा सुंदर मंदिर था। मैं चाहता हूं कि लोगों को वह मंदिर दिखाया जाए।

14 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
बंगले के अंदर के दृश्य।
विज्ञापन

15 of 15
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
बंगले में तोड़फोड़ करने के आरोप पर अखिलेश ने मथुरा में कहा कि किसी को बदनाम करना कोई भाजपा से सीखे। साथ ही अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि सरकारें आती और जाती रहती हैं। बहुत से अधिकारियों को कप और प्लेट उठाते देखा है। अखिलेश ने कहा कि हम सरकार से चाहेंगे कि कौन-कौन सा सामान टूटा है, हम उसे ठीक कराएंगे।

ये भी देखें- इसी आलीशान बंगले को मायावती ने कर दिया खाली, मीडिया को खुद दिखाए अंदर के नजारे, तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें