फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शोले' फिल्म जैसी अव्यवस्थाएं हैं लखनऊ जेल में

विज्ञापन
1 of 5
आप सभी ने शोले फिल्म जरूर देखी होगी। इस फिल्म में खस्ता हाल दिखाई गई जेल बहुत कुछ लखनऊ की जेल से मेल खाती है। मंगलवार को हुए निरीक्षण में लखनऊ की जेल की पोल खुल गई।
विज्ञापन

'शोले' फिल्म जैसी अव्यवस्‍थाएं हैं लखनऊ जेल में

2 of 5
मंगलवार दोपहर जेल का निरीक्षण करने गए जिला जज वीके श्रीवास्तव, डीएम राजशेखर और एसएसपी यशस्वी यादव को यहां लगे 52 सीसीटीवी कैमरों में सिर्फ तीन ही चालू हालत में मिले।
विज्ञापन

'शोले' फिल्म जैसी अव्यवस्‍थाएं हैं लखनऊ जेल में

3 of 5
एसएसपी का कहना है कि इससे पूर्व भी निरीक्षण के दौरान कैमरे खराब हालत में मिले थे। जेल प्रशासन को कैमरे सुधरवाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। शोले फिल्म में दिखाई गई जेल भी सुरक्षा व्यवस्‍था को लेकर हंसी का पात्र बन गई थी।

'शोले' फिल्म जैसी अव्यवस्‍थाएं हैं लखनऊ जेल में

4 of 5
फिलहाल जो तीन कैमरे चालू हैं, उनमें से एक जेल के मेन गेट पर लगा है। दूसरा अस्पताल व तीसरा बाहर के मैदान को कवर कर रहा है। अफसर हाता नंबर नौ पहुंचे तो वहां जगह-जगह उखड़ा फर्श देखकर भड़क  गए। डीएम ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'शोले' फिल्म जैसी अव्यवस्‍थाएं हैं लखनऊ जेल में

5 of 5
डीएम राजशेखर ने बताया कि जेल की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जैमर सहित अन्य जरूरी उपकरण अगले दो महीने में लगा दिए जाएंगे। नए मेटल डिटेक्टर लगा दिए गए हैं, जो बेहतर काम कर रहे हैं। अन्य उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें