फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल स्पीड से दौड़ी अपनी मेट्रो, देखें तस्वीरें

Wed, 01 Mar 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
अपनी मेट्रो मंगलवार को फुल स्पीड से दौड़ी। आरडीएसओ ने चारबाग से ट्रांसपोर्टनगर के बीच मंगलवार को ट्रायल पूरा किया। दोपहर से शाम तक चले ट्रॉयल में 12 बार ट्रेन चली। इसमें आठ राउंड का डाटा 70 से90 किमी. प्रति घंटा की स्पीड से रिकॉर्ड किया गया। पांच राउंड का डाटा 90 किमी. प्रतिघंटा की स्पीड पर लिया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
मेट्रो - फोटो : amar ujala
आरडीएसओ ने तेज किया काम
समय से मेट्रो चलाने के लिए आरडीएसओ ने भी काम की रफ्तार बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने बताया कि हम लखनऊ के लोगों की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं कर सकते। हमारी कोशिश है कि अतिरिक्त समय देकर ट्रायल को जल्दी पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

3 of 6
मेट्रो - फोटो : amar ujala
यू-गर्डर का की कास्टिंग शुरू
केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशीपुलिया के बीच मेट्रो रूट के लिए यू-गर्डर की कास्टिंग का काम लखनऊ मेट्रो ने शुरू करा दिया। निदेशक दलजीत सिंह कास्टिंग शुरू होने के बीच कॉल्विन कॉलेज मैदान में मौजूद रहे।

4 of 6
मेट्रो - फोटो : amar ujala
स्टेशनों पर सुविधाओं का विस्तार
कॉमर्शियल रन की तारीख नजदीक आने के साथ ही स्टेशनों पर सुविधाओं का विस्तार किया जाने लगा है। ट्रांसपोर्टनगर, कृष्णानगर, सिंगारनगर का काम जहां पूरा कर लिया गया है। वहीं मवैया, दुर्गापुरी, चारबाग सहित बाकी मेट्रो स्टेशनों के कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म को फाइनल टच देने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
सुरंग - फोटो : amar ujala
सुरंग की खोदाई भी तेज 
सचिवालय से हजरतगंज के बीच सुरंग की खोदाई तेजी से चल रही है। सुरंग की खोदाई करते हुए टीबीएम अब विधानसभा को पार करते हुए तेज कुमार प्लाजा के पास पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेट्रो - फोटो : amar ujala
टेंसाइल रूफ का इस्तेमाल
गुड़गांव के बाद लखनऊ मेट्रो में टेंसाइल रूफ का इस्तेमाल किया जाएगा। यह कम खर्च में बारिश या तेज धूप में यात्रियों की सुविधा के लिए ज्यादा क्षेत्र को कवर करेगी। देखने में भी आम छतों की तुलना में आकर्षक हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें