आईआईएम लखनऊ के मेनफेस्ट वर्चस्व-2017 में स्टूडेंट्स ने एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। हाई वोल्टेज पर ‘डेस्पासीतो’ चालू था, परफॉर्मर्स के साथ-साथ स्टूडेंट्स में भी कई थिरक रहे थे, अचानक ‘बाबा... दरवाजा खोल दें बाबा!’ गूंजा और दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। आईआईएम लखनऊ में आयोजित मेनफेस्ट-वर्चस्व 2017 के ‘ड्यूएक्स डांस’ इवेंट में आईटी कॉलेज की डांस परफॉर्मर्स समृद्धि और शालोमी लजारस ने कुछ इसी अंदाज में करने का प्रयास किया। (परफॉर्मेंस देते स्टूडेंट्स।)
विज्ञापन
2 of 8
दिन का आगाज ड्यूएक्स डांस से हुआ, जिसमें नेशनल पीजी कॉलेज की सृष्टि और अनुष्ठा, जेपी इंस्टीट्यूट नोएडा से जसप्रीत-स्पर्श, केजीएमयू से अंशुल-संगीता, दिल्न्ली से इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स भावुक-अनुपमा, इग्नू लखनऊ से थिया-अधिराज, यहोवा आर्ट्स से आकाश-पिंकी, दिल्ली के स्कूली छात्र अमन-शोएब, चित्रा डिग्री कानपुर से कुनाल और कुनाल और सत्यवती कॉलेज दिल्ली से स्पाइकी-रितु ने एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं।
विज्ञापन
3 of 8
इन सभी परफॉर्मेंस की खास बात रही कि इन्हें किसी कैटेगरी में नहीं बांधा गया था।
4 of 8
इन परफॉमर्स में अमन और शोएब दिल्ली की एक सरकारी स्कूल की क्लास 12वीं के स्टूडेंट्स थे। उनके हिप-हॉप डांस को सभी कॉलेजों के दर्शकों ने खूब सराहा। अमन ने बताया कि वे वर्चस्व में शामिल होना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने अपने डांस का वीडियो बनाकर आईआईएम की इस आयोजन समिति को भेजा। उन्हें यह बहुत पसंद आया और परफॉर्म करने के लिए बुला लिए गए। दूसरी ओर आकाश और पिंकी अपने परफॉर्मेंस के लिए सबसे अधिक सराहे गए। (परफॉर्मेंस देते स्टूडेंट्स।)