खुले आम पीते लोग
- फोटो : amar ujala
छेड़छाड़ आम हो चुकी है इस इलाके में। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने तक उतारू हो जाते हैं शराबी। यह हाल तो बेहनपुरवा का है, लेकिन केमोबेश ऐसे ही हालात शहर के हर कोने का है। वीआईपी इलाका हजरतगंज की गली-चौराहा हो या पॉश इलाके गोमतीनगर और महानगर के पार्क, सभी जगह पर शराब के शौकीन खुलेआम जाम से जाम टकराते नजर आने लगते हैं।