लखनऊ के देवगांव चौकी क्षेत्र के तुलसमपुर गांव में बुधवार देर रात दोस्त को खाने पर बुलाकर एक युवक ने उसकी नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी। उसके शव को कई टुकड़े कर बोरे में भरे और बोरा उसके घर में फेंक दिया। घर वालों ने खून से लथपथ बोरा खोला तो होश उड़ गए।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
पुलिस ने आरोपी को आला कत्ल के साथ खून से सने कपड़े में धर दबोचा। मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
पुलिस के मुताबिक बुधवार आधी रात करीब एक बजे सूचना मिली कि तुलसमपुर गांव निवासी जय कुमार तिवारी (40) का शव बोरे में भरकर उसके घर के सामने फेंक दिया गया है। मौके पर सारी कहानी सामने आ गई, इसके बाद चौकी इंचार्ज लालधर व सिपाही विजय ने हत्या के आरोपी युवक लाल सिंह निवासी तुलसमपुर को गिरफ्तार कर लिया।
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
उसके कब्जे से आला कत्ल कुल्हाड़ी व खून से लथपथ कपड़े बरामद हुए। जांच में पता चला कि आरोपी ने जिस खाट पर हत्या की उस खाट को भी काटकर घर में ही जला दिया। आरोपी के घर पर उसकी दादी, एक छोटा भाई व दो बहनें रहती हैं।
बताते हैं कि लाल सिंह व जय कुमार आपस में दोस्त थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना भी था। वहीं कुछ दिनों से लाल सिंह जयकुमार पर अपनी बहनों से संबंध होने का शक कर रहा था।