फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राम मंदिर पर संतों ने भरी हुंकार, चलेगा अभियान

Wed, 17 Jun 2015 01:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
संतों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए हुंकार भर दी है। उन्होंने मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल बेंच बनाने या फिर लैंड बिल की तर्ज पर संसद में विधेयक लाने की मांग की। श्रीराम जन्मभूमि न्यास की मंगलवार को हुई बैठक में संतों ने यह प्रस्ताव पारित करते हुए कहा- चूंकि मामला कोर्ट में है इसलिए सरकार इसके संवैधानिक पक्ष को समझे और जरूरत पड़े तो शाहबानो प्रकरण की तरह कानून बनाए। बैठक में मंदिर निर्माण में लगने वाले सवा लाख घनफुट पत्थरों के लिए पत्थर दान अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: राम मंदिर पर संतों ने भरी हुंकार, चलेगा अभियान

2 of 5
भाजपा सरकार पर नाराजगी जताई......
एक साल बाद भी चुप क्यों है मोदी सरकार
श्रीमणिराम दास की छावनी में श्रीराम जन्मभूमि न्यास की डेढ़ घंटे चली बैठक में संत-धर्माचार्यों ने भाजपा के घोषणा पत्र में होने के बावजूद मंदिर निर्माण पर सरकार की चुप्पी पर नाराजगी जताई। न्यास के वरिष्ठ सदस्य पूर्व सांसद डॉ. राम विलास दास वेदांती ने प्रस्ताव रखा कि एक साल बाद भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार राम मंदिर निर्माण को लेकर चुप है। इसे भी भूमि अधिग्रहण बिल की तरह संसद में रखा जाना चाहिए। इस मामले का कई सदस्यों ने समर्थन किया।
विज्ञापन

तस्वीरें: राम मंदिर पर संतों ने भरी हुंकार, चलेगा अभियान

3 of 5
किसी भी पक्ष ने नहीं चाहा था बंटवारा
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के मुकदमे का फैसला शीघ्र होना चाहिए। सुनवाई इस बात की हो कि किसी पक्ष ने बंटवारा नहीं चाहा था। जब कोर्ट का निर्णय आ चुका है कि यही स्थल भगवान राम की जन्मभूमि है तो संपूर्ण भूमि रामलला के आधिपत्य में दे दी जाए।

तस्वीरें: राम मंदिर पर संतों ने भरी हुंकार, चलेगा अभियान

4 of 5
...पर संसद की मजबूरी भी गिनाई
पीएम से मिल करेंगे चर्चा
अशोक सिंहल ने कहा- मामला कोर्ट में है इसलिए कानून बनाने में बाध्यताएं हैं। शाहबानों प्रकरण में भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही संसद में निर्णय हुआ था। बैठक में तय हुआ कि केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं धर्माचार्य प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: राम मंदिर पर संतों ने भरी हुंकार, चलेगा अभियान

5 of 5
बैठक में ये हुए शामिल
बैठक की अध्यक्षता ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने की। बैठक में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों में डॉ. राम विलास दास वेदांती, निर्वाणी अनी अखाड़े के श्रीमहंत धर्मदास, जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य, महंत सुरेश दास, महामंडलेश्वर साध्वी संतोषी, विहिप के अशोक सिंहल, विहिप उपाध्यक्ष बालकृष्ण नाईक, महामंत्री चंपत राय, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, दिनेश, पुरुषोत्तम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें