फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको गार्डेन में लगी आग से मायावती भड़कीं, सीएम योगी से मिलेंगे बसपाई

Sun, 04 Jun 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम ग्रीन ईको गार्डेन में लगी आग की घटना को शासन व प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम बताया है। पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर स्मारकों, पार्कों की देखरेख में लापरवाही पर विरोध दर्ज कराने केलिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र करेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
बसपा अध्यक्ष ने कहा है कि  बसपा शासनकाल में बनाए गए भव्य स्मारक, पार्क व सार्वजनिक उपयोग वाले स्थल अपनी भव्यता के कारण राजधानी लखनऊ की पहचान भी हैं। जनहित में इनकी हमेशा सही देखभाल व रख-रखाव होती रहनी चाहिए। लेकिन बसपा सरकार के बाद ये स्थल व पार्क उपेक्षा के शिकार हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार का बार-बार ध्यान दिलाया जाता रहा है। कांशीराम स्मारक स्थल के भव्य गुंबद का ठीक से रख-रखाव न किए जाने की ओर भाजपा सरकार का भी ध्यान दिलाया जा चुका है। इस पर सरकार को तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 4
मायावती ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अधिकृत किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर, विधानसभा में बसपा दल के नेता लालजी वर्मा व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज शामिल हैं।
विज्ञापन

4 of 4
ये नेता मुख्यमंत्री से समय लेकर मिलेंगे और दलितों, पिछड़े वर्ग में जन्मे संतों, गुरुओं व महापुरुषों के आदर-सम्मान में बनाये गये स्मारकों, स्थलों व पार्कों की देखभाल व रख-रखाव की मांग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें