लखनऊ में योग दिवस को लेकर प्रशासन पंजों पर है और किसी भी तरह की कसर न रहे इसके लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है। योग दिवस को भव्य बनाने के लिए आयोजन स्थल का खास डिजाइन तैयार किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
21 जून को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन शहर के रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
रैली स्थल पर 50 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। इसके अलावा शहर के 10 अन्य मैदानों पर 20 हजार लोग योग दिवस के आयोजन में हिस्सा लेंगे। (मैदान के लिए तैयार किया गया डिजाइन।)