फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल को आवंटन के साथ ही उतरने लगा मायावती के पूर्व बंगले का नीला रंग

Fri, 12 Oct 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
शिवपाल को आवंटित बंगला
बसपा सुप्रीमो मायावती का बंगला शिवपाल यादव को आवंटित होते ही उसका नीला रंग उतना शुरू हो गया। माना जा रहा है कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव नवरात्र में ही इस बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। आवंटन होते ही शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार सवेरे अपने करीबी लोगों के साथ 6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग आवास का दौरा किया। यह बंगला सपा के फ्रंटल संगठनों के कार्यालय से सटा हुआ है। माना जा रहा है कि इस बंगले से उनके कैंप कार्यालय का कामकाज भी चलेगा।
विज्ञापन

2 of 8
शिवपाल को आवंटित बंगला
शिवपाल सिंह यादव इन दिनों विक्रमादित्य मार्ग पर निजी आवास में रह रहे हैं। समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने के बाद से उनके आवास पर एकाएक भीड़ बढ़ गई है। इसी आवास से उनका कार्यालय भी संचालित हो रहा था। उन्होंने वरिष्ठ विधायक के नाते टाइप-6 के आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उनका तर्क है कि वह पांच बार के विधायक, नेता प्रतिपक्ष और एक प्रमुख दल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास बैंक के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन

3 of 8
शिवपाल को आवंटित बंगला
उन्हें वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा मिली हुई है। ऐसे में वह टाइप-6 के आवास के अधिकारी हैं। राज्य संपत्ति विभाग ने उनकी अर्जी पर विचार करके उन्हें 6, लाल बहादुर शास्त्री आवास आवंटित कर दिया।

4 of 8
शिवपाल को आवंटित बंगला
राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश कुमार शुक्ला का कहना है कि वरिष्ठ विधायकों को टाइप-6 के बंगले दिए गए हैं। पिछले दिनों तिलक मार्ग, डालीबाग में टाइप-6 के 20 आवास विधायकों को आवंटित किए गए हैं। कुल 70 विधायकों के पास टाइप-6 आवास है। शिवपाल सिंह यादव को भी इसी आधार पर टाइप-6 आवास दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
शिवपाल को आवंटित बंगला
6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग बंगला वर्ष 2011 से पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा अध्यक्ष मायावती के कब्जे में था। 30 मई को मायावती के निजी सचिव ने राज्य संपत्ति विभाग को पत्र लिखकर दावा किया था कि वर्ष 2011 में यह बंगला मायावती को बतौर पूर्व मुख्यमंत्री आवंटित किया गया था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में इस बंगले को खाली करने का दावा किया था। उन्होंने इस बंगले के बिजली बिल के भुगतान की रसीद भी दिखाई थी। 
विज्ञापन

6 of 8
शिवपाल को आवंटित बंगला
हालांकि राज्य संपत्ति विभाग का कहना है कि मायावती के नाम बतौर पूर्व सीएम 13, माल एवेन्यू बंगला आवंटित किया गया था। 6, लाल बहादुर शास्त्री आवास आवंटित किए जाने का कोई रिकॉर्ड विभाग में नहीं मिला। इस आवास के आवंटन पत्र को विभाग ने फर्जी माना है।
विज्ञापन

7 of 8
शिवपाल को आवंटित बंगला
शिवपाल यादव को सरकार ने 6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग का बंगला यूं ही आवंटित नहीं किया है। उन पर सरकार की मेहरबानी सपा से बगावत के कारण हुई है। हालांकि सपा सरकार के आखिरी दौर में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव के मतभेद खुलकर सामने आ गए थे।
विज्ञापन

8 of 8
शिवपाल को आवंटित बंगला
लंबी जद्दोजहद और सुलह की कोशिशें नाकाम हो जाने के बाद पिछले महीने शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन किया था। मुलायम सिंह परिवार में शिवपाल के अलग सियासी राह चुुनने से भाजपा को सपा के परंपरागत वोट बैंक में बंटवारे की उम्मीद दिख रही है। यही वजह है कि प्रदेश की भाजपा सरकार आवास देने के लिए उन पर मेहरबान हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें