लखनऊ में गोमतीनगर स्थित बौद्ध संस्थान के सभागार में सोमवार को शाइनिंग स्टॉर ऑफ द ईयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागी रहे। गायन, नृत्य एवं मॉडलिंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सौ से अधिक प्रतिभागी रहे। 43 प्रतिभागियों ने रैंप वॉक किया। ओमदीप मोतियानी, शालिनी शैल, कुलदीप शर्मा और रहमान शाह प्रतियोगिताओं के निर्णायक रहे। प्रख्याति श्रीवास्तव ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। समारोह में महापौर संयुक्ता भाटिया भी उपस्थित थीं।