फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने सो रही पत्नी का सिर गड़ासे से काट डाला, तस्वीरें

Thu, 07 Apr 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
1 of 4
पत‌ि ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या - फोटो : Amar Ujala
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के केवलापुर गांव में एक व्यक्ति ने सोते समय पत्नी की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। तीन साल पहले ही उनका विवाह हुआ था। घटना के बाद पति ने ही लोगों को इसकी जानकारी भी दी। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतका के भाई ने मामले में दहेज के लिए हत्या कर करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

2 of 4
जांच करती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala
अकबरपुर सुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पहितीपुर बाजार के पास केवलापुर गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव निवासी संदीप 27 वर्ष ने घूम-घूमकर लोगों को यह बताना शुरू किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पहले तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ लेकिन बाद में लोग उसके घर पहुंचे, तो वहां परिवार में रोना पीटना मचा हुआ था। उसकी पत्नी शोभावती 23 वर्ष का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था और गले से खून निकल रहा था। महिला का तीन माह का बेटा चारपाई पर सो रहा था। इसके बाद लोगों ने संदीप को पकड़ लिया। (जांच करती पुल‌िस)
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : Amar Ujala
सूचना के बाद अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप को हिरासत में ले लिया। संदीप ने पुलिस को बताया कि उसने रात में ही गड़ासे से पत्नी की हत्या कर दी। एसपी अजय कुमार सिंह व एएसपी राहुलराज ने भी गांव पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। अधिकारियों ने परिजनों व ग्रामीणों से विस्तार से जानकारी ली। इसी बीच सम्मनपुर थाना क्षेत्र के असौवापार मोहरई निवासी शोभावती का भाई रणविजय व अन्य लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

4 of 4
मौके पर इकट्ठे गांव के लोग - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने पुलिस को बताया कि संदीप की मां ने उन सभी को देर रात तीन बजे फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन मर गई है। वे सब भागते हुए गांव पहुंचे। पुलिस ने इस पर पति संदीप के अलावा ससुर मुन्नालाल विश्वकर्मा व सास को भी हिरासत में ले लिया। सभी को अकबरपुर थाने ले आया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के भाई रणविजय की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों को तीन महीने का बेटा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें