बसपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घटना उनके संजय नगर स्थित आवास पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। सांसद और उनके परिजनों का कहना है कि हिमांशी ने बाथरूम में पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की। उधर हिमांशी के पिता हीरालाल कश्यप ने अपने दामाद और राज्यसभा सदस्य व उनके परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
2 of 11
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
हीरालाल कश्यप बसपा शासनकाल में आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। मृतका के चाचा हरीओम कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने सांसद को निगरानी में और हिमांशी के डॉक्टर पति सागर कश्यप समेत चार को हिरासत में ले लिया है। हिमांशी की शादी 27 नवंबर 2013 को बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे सागर कश्यप से हुई थी। सागर एमबीबीएस डॉक्टर हैं और फिलहाल मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
उनका सवा साल का बेटा है। बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे सांसद और उनके परिजन घायल हिमांशी को लेकर यशोदा अस्पताल पहुंचे। हिमांशी के सिर में गोली लगी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
4 of 11
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
सांसद नरेंद्र कश्यप के मुताबिक बुधवार सुबह घर पर वह, पत्नी देवेंद्री, हिमांशी, सवा साल के पोते मौलिक राज, भतीजा पोली उर्फ आशुतोष व दो अन्य रिश्तेदार मोनू और सचिन घर पर थे। हिमांशी के पति सागर कश्यप एमडी की क्लास करने मेरठ गए थे।
विज्ञापन
5 of 11
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
वकील देवर सिद्धार्थ कचहरी स्थित अपने चैंबर पर थे और सिद्धार्थ की पत्नी बैंक में जॉब पर गई थी। हिमांशी ऊपर अपने कमरे में थी। सुबह 11 बजे पोली उर्फ आशुतोष देवेंद्री के लिए खाना लेने ऊपर गया तो हिमांशी नजर नहीं आई।
विज्ञापन
6 of 11
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
कमरे का गेट खुला था, लेकिन बाथरूम अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी बाथरूम न खुला तो आशुतोष ने मोनू और सचिन को भी बुलाया। सांसद का कहना है कि तीनों ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। बाथरूम में हिमांशी नीचे पड़ी थी और पास में ही सागर की लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ी थी।
विज्ञापन
7 of 11
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
सांसद और उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही हिमांशी को अस्पताल पहुंचा दिया। बेटी की मौत की सूचना पर बसपा नेता हीरालाल कश्यप शाम करीब पांच बजे यशोदा अस्पताल पहुंचे।
8 of 11
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
उन्होंने आरोप लगाया कि हिमांशी को उनके पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। सांसद परिवार उनसे 50 लाख रुपये और फॉरच्यूनर कार मांग रहा था। परिजनों का कहना है कि 25 मार्च को हिमांशी अपने मायके बदायूं गई थी।
9 of 11
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
उसने दहेज की मांग और प्रताड़ना के बारे में परिजनों को बताया था। उन्होंने एक महीने में दहेज की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। हीरालाल कश्यप का आरोप है कि बेटी के गले पर जले हुए के निशान भी मिले हैं। आरोप है कि दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने हिमांशी की गोली मारकर हत्या कर दी।
10 of 11
Himanshi Kashyap
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी धर्मेंद्र सिंह भी सांसद आवास पर पहुंचे और घटना स्थल की गहनता से पड़ताल की। पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंची। एसएसपी ने बाथरूम में पूरी घटना का डेमो भी करवाकर दिखाया।