अवैध खनन के विरोध पर युवक की जेसीबी से कुचलकर बेरहमी से हत्या
Fri, 03 Jun 2016 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
अंबेडकरनगर में हत्या
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर में दबंगों ने एक युवक को जेसीबी से बेरहमी से कुचलकर मार डाला। परिवारवालों को शक है कि ये हत्या अवैध खनन के विरोध के चलते की गई है।
अंबेडकरनगर में हत्या
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक भीटी थाना क्षेत्र के बनगांव इलाके में युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई।
अंबेडकरनगर में हत्या
- फोटो : amar ujala
लाश की शिनाख्त बनगांव के रहने वाले दीपक सिंह (25) के रूप में की गई। जानकारी के मुताबिक युवक को देर रात गांव के बाहर ले जाकर हत्या की गई।
अंबेडकरनगर में हत्या
- फोटो : amar ujala
दीपक भीटी तहसील में चपरासी के पद पर तैनात था। कुछ समय पहले मृतक आश्रित कोटे पर उसकी नियुक्ति हुई थी। परिजनों को शक है कि हत्या अवैध खनन के विरोध में की गई है।