फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचार फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की जहरीली गैस से मौत

Thu, 02 Jun 2016 08:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
(रायबरेली)। बछरावां में एक फैक्ट्री में अचार मिलाने के लिए टैंक में उतरे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जहीरीली गैस से मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बुधवार रात यहां के ब्रह्मनखेड़ा मजरे उमरपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे में एक श्रमिक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर फैक्ट्री के मालिक अनिल अग्रवाल, निवासी वाराणसी व मैनेजर योगेश तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (हादसे की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।)
विज्ञापन

3 of 7
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग स्थित ब्रह्मनखेड़ा में एटीट्यूड मसाला एवं अचार बनाने की गणपति एडवाइजर लिमिटेड फैक्ट्री है। इसका मेन ऑफिस कोलकाता में है। (अंजेश की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन।)

4 of 7
बुधवार रात करीब 12 बजे फैक्ट्री में अचार के मिक्सर प्लांट के टैंक में उतरा खैरहनी गांव का अंजेश कुमार मिश्रा (20) जहीरीली गैस के कारण छटपटाने लगा। (हादसे के बाद फैक्ट्री में बिखरा पड़ा सामान।)
विज्ञापन

5 of 7
उसे बचाने के लिए मजदूर सुभाष कोरी (40) टैंक में उतरा लेकिन बेहोश हो गया। शोर मचने पर बगल की गणपति सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे अंजेश के पिता अजीत मिश्रा (45) एक अन्य मजदूर आशीष गोस्वामी (30) निवासी कन्नावां के साथ अचार फैक्ट्री पहुंचे। (सुभाष के परिवारीजन।)
विज्ञापन

6 of 7
बेटे को बचाने के लिए पिता भी टैंक में उतर गए लेकिन वे भी बेहोश हो गए। इस बीच, आशीष किसी तरह बाहर तो निकल आया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जब तक टैंक में पड़े लोगों को बाहर निकाला, अजीत, उसके बेटे अंजेश तथा सुभाष की मौत हो चुकी थी। (पीड़ित परिवारीजनों से मिलते विधायक रामलाल अकेला।)
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतक अजीत कुमार (बायें), अंजेश मिश्रा (दायें ऊपर) व सुभाष। (सभी फाइल फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें