फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबाकर्मी की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी बोली- पुलिस के डर से पति ने दी जान

Wed, 16 May 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मंगलवार सुबह झाड़ियों के बीच ढाबाकर्मी श्यामू (25) का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी सुशीला ने पुलिस के खौफ से खुदकुशी का आरोप लगाया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डेमो
पत्नी सुशीला ने पुलिस के खौफ से खुदकुशी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि श्यामू मड़ियांव के मोहिबुल्लापुर में जिस ढाबे में काम करता था, वहां के मालिक ने बाइक चोरी का शक जताया था। पुलिस ने सोमवार रात उसे पकड़कर घंटों थाने में बैठाया। मंगलवार सुबह पुलिस ने फिर बुलाने की बात कही, जिससे वह दहशत में था। पत्नी सुशीला गर्भवती है। परिवारीजनों ने बताया कि सुशीला के पांच साल का एक बेटा आयूष और दो साल की बेटी सपना है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : डेमो
जानकीपुरम के प्रभारी निरीक्षक पीके झा ने बताया कि श्यामू मूलरूप से हरदोई के संडीला अटरिया का रहने वाला था और 10 दिन पहले ही लखनऊ आकर मोहिबुल्लापुर के पास एक नॉनवेज ढाबे में काम कर रहा था। उसका बहनोई सुरेश मड़ियांव में एक ढाबे में नौकरी करता है और उसने ही श्यामू की नौकरी लगवाई थी।

4 of 6
डेमो - फोटो : डेंमो
इलाके में यह भी चर्चा है कि सोमवार रात श्यामू और उसके साथ ढाबे में काम करने वाला कुलदीप सहित छह-सात लोग बाइक से सुरेश के ढाबे में गए थे। वहां आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिस पर श्यामू ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो - फोटो : SELF
पत्नी बोली- पुलिस के डर से पति ने दी जान
पत्नी का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे पति ने फोन कर कुछ रुपये का इंतजाम करने को कहा था। उसने बताया कि मालिक को शक है कि ढाबा के सामने से बाइक उसने चोरी की है। मालिक की शिकायत पर पुलिस सोमवार रात उसे थाना ले गई थी। देर रात उसे यह कहकर छोड़ा गया कि मंगलवार को फिर बुलाया जाएगा। बकौल सुशीला, पति ने जेल के डर से फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो
प्रभारी निरीक्षक ने आरोप से किया इन्कार
जानकीपुरम के प्रभारी निरीक्षक पीके झा ने इस जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि कि श्यामू सोमवार रात अपने बहनोई के पास आया था। उनसे मिलकर वह चला गया। उसने फांसी क्यों लगाई? यह स्पष्ट नहीं है। छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें