फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनसे खुशियां बांटीं, उन्हीं की जान लेने के बाद लिखा- ऊब गया हूं जिंदगी से...फिर कर ली खुदकुशी

Sat, 06 Jun 2020 08:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
विज्ञापन
1 of 5
barabanki family murder - फोटो : अमर उजाला।
यूपी के बाराबंकी जिले में कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर खुद भी जान दे दी। लखनऊ हाईवे किनारे सफेदाबाद गांव में शुक्रवार को एक मकान के अंदर इनके शव मिले। पति का शव फंसे से लटका था। पत्नी व तीन बच्चों के शव दो अलग-अलग कमरों में बिस्तर पर पड़े मिले। मौके पर मिले सुसाइड नोट में कर्ज से दबे होने की बात लिखी है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मृतक विवेक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतक विवेक शुक्ला (37) अपनी पत्नी अनामिका (35) व तीन बच्चों के साथ रहता था। कई दिन से उनका घर बंद था। शुक्रवार सुबह घर से दुर्गंध उठने पर दूसरे मकान में अलग रहने वाली विवेक की मां ने छत पर जाकर आंगन से देखा तो बेटे का शव फंदे से लटका मिला। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मां अनामिका और तीन बच्चे(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विवेक की मां ने शोर मचाया तो परिवार के लोग पहुंचे। विवेक के भाई मोहित मकान के अंदर पहुंचे तो एक कमरे में भाभी अनामिका शुक्ला का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। वहीं पर विवेक की बेटी पोयम (11) व कोयना (8) के शव भी खून से सने पड़े थे। दूसरे कमरे में छह वर्षीय बेटे बबल का शव एक बेड पर पड़ा था। 
 

4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बरामदे में भाई विवेक का शव फांसी के फंदे से लटका था। दोनों कमरे में एसी चल रहे थे। घटना की सूचना मोहित ने पुलिस को दी। सूचना पाकर आईजी फैजाबाद रेंज डॉ. संजीव गुप्ता व डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के साथ कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर जांच की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जांच के लिए फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। टीम को मौके से एक बड़ा चाकू, टूटा हुआ मोबाइल फोन तथा अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें मिलीं। पुलिस को अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने पंचनामा कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी व कर्ज के बोझ तले दबे होने के चलते जिंदगी से ऊबने को आत्महत्या की वजह बताई गई है। विवेक ने पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें