फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलाहारी बाबा की तरह सीतापुर में भी 'बाबाकांड', युवती से खुला कच्चा चिट्ठा, सुनाई खौफनाक कहानी

Wed, 27 Sep 2017 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरुमीत राम रहीम को यौन शोषण में 20 साल की सजा होने के बाद से ही ऐसे ही कारनामों को अंजाम देने वाले कई और बाबा कानून के राडार पर आ गए हैं। उनकी हरकतों का खुलासा हो रहा है। राम रहीम के बाद राजस्‍थान के अलवर के फलाहारी बाबा की भी काली करतूतें सामने आईं और उन्हें गिरफ्तार कर ‌लिया गया। इसी कड़ी में सीतापुर के एक बाबा (महंत) सियारामदास का भी नाम जुड़ा है। उन पर आरोप है कि एक युवती को नौकरी देने के बहाने उन्होंने उसका रेप किया।
विज्ञापन

2 of 8
आरोप है कि न केवल महंत ने रेप किया वरन कॉलेज प्रबंधिका ने अन्य लोगों से भी उसका शारीरिक शोषण कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महंत को जेल भेज दिया है। मिश्रिख कस्बे में उदासीन अखाड़ा आश्रम के कॉलेज के अध्यक्ष महंत सियारामदास हैं। सोमवार देर रात रामपुर कलां थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय दलित युवती ने यूपी-100 पर फोन कर आरोप लगाया।
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस टीम उसे कोतवाली लाई जहां युवती ने आरोप लगाया कि आठ माह पहले महंत ने कॉलेज में नौकरी का भरोसा दिया था। इस दौरान कॉलेज प्रबंधिका रिंटू सिंह उसे फैजाबाद व आगरा ले गई। जहां अज्ञात लोगों ने मेरे साथ रेप किया। इसके बाद महंत सियाराम ने कॉलेज में सोमवार रात रेप किया। युवती का कहना है कि महंत नशे में था और रेप करने के बाद सो गया। इस पर वह उसका मोबाइल फोन लेकर भाग निकली।

4 of 8
मामले पर प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह का कहना है कि युवती की तहरीर पर कॉलेज के अध्यक्ष एवं महंत सियाराम दास व और प्रबंधिका रिंटू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, उत्पीड़न, मारपीट, दलित एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, महंत को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि राजस्‍थान के अलवर के फलाहारी बाबा का कई राजनीतिक हस्तियों से कनेक्‍शन था। उन पर एक युवती ने यौनशोषण का आरोप लगाया था। वहीं, राजस्थान की पुलिस ने ना केवल इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया, बल्कि तीन दिनों के भीतर ही बाबा को जेल भी भिजवा दिया।
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस ने जब बाबा से प्रारंभिक पूछताछ कि थी तब बाबा ने कहा था कि वह नपुंसक है। इसके बाद उसका मेडिकल ​कराया गया था। जिसमें वो फिट पाया गया। अदालत ने बाबा को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में ​भेज दिया है। वहीं इससे पूर्व फलाहारी बाबा पुलिस से बचने के प्रयास में कई दिनों तक बीमारी का बहाना बनाकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहा।
विज्ञापन

7 of 8
इसके पहले डेरा सच्चा सौदा की साध्‍वियों के यौन शोषण के आरोप में गुरुमीत राम रहीम को जेल भेजा जा चुका है। जहां वो 20 साल की सजा काट रहा है। इसके अलावा उस पर कई हत्याओं के भी आरोप हैं।
विज्ञापन

8 of 8
गुरुमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद पंचकूला में उसके समर्थकों ने भारी हिंसा की थी, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें