फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी यूं ही भिगोता रहेगा मानसून, मौसम विज्ञानी बोले- 5-6 दिनों तक लगातार हो सकती है बारिश

Fri, 14 Aug 2020 03:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में गुरुवार देर रात से ही कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर शुक्रवार दोपहर तक जारी रहा। कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। शुक्रवार सुबह बारिश के चलते लोगों को ऑफिस जाने में मुश्किल हुई शहर में कई जगह जलभराव भी हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
दोपहर के समय धूप संग बादलों की आंख मिचौली का दौर अभी पांच-छह दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक प्रदेश के करीब सक्रिय चल रहे मौसमी सिस्टम अभी कमजोर नहीं हुए हैं, राजधानी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम का यही अंदाज बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने गुरुवार को बताया कि मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही प्रदेश के करीब से मानसून की ट्रफ लाइन अभी गुजर रही है। मौसमी बदलाव का यह सिस्टम अभी भी सक्रिय है, जिसमें आने वाले दिनों में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
जिसके चलते आने वाले दिनों में राजधानी समेत प्रदेश के अधिकतर पूर्वी हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। वीकेंड में भी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट बूंदाबांदी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
गिरकर 30 डिग्री पहुंचा पारा
बीते दो दिनों से राजधानी में रुक रुक कर हो रही बारिश का क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। रात भर बूंदाबांदी, रिमझिम बारिश के बाद सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को भिगोया। हालांकि इससे मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर में बारिश थमी तो बादलों की आवाजाही के साथ हवा के झोंकों ने खुशनुमा एहसास कराया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
बारिश बदली के चलते अधिकतम पारे में भी बीते 48 घंटों में 5 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम के बीच 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार और शनिवार को भी कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी बरकरार 
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी बरकरार रखी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी चेतावनी में शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें