फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने की अनसुनी तो सड़कों पर दिव्यांगों ने किया हंगामा, तस्वीरें

Tue, 29 Mar 2016 12:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
दिव्यांगों ने अपनी मांगों पर सरकार की तरफ से कोई अमल न होने पर सड़क पर उतरने का फैसला किया तो उन्हें पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : Amar Ujala
पेंशन बढ़ाने, विशिष्ट शिक्षकों को स्थायी करने और सरकारी प्रतिष्ठानों में दुकानें देने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर 14 दिनों से धरना दे रहे दिव्यांगों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया।
विज्ञापन

3 of 10
प्रदर्शनकार‌ियों से न‌िपटती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala
सरकार के रवैये से नाराज काफी दिव्यांगों ने हजरतगंज चौराहा जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब दो घंटा तक यातायात बाधित रहा।

4 of 10
प्रदर्शनकार‌ियों से न‌िपटती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने दिव्यांगों को जबरन गाड़ी में लादकर जाम हटवाया। पुलिस दिव्यांगों को मोहनलालगंज थाने ले गई। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। दिव्यांगों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। (सड़क पर प्रदर्शन करते दिव्यांग)

 
विज्ञापन

5 of 10
प्रदर्शनकार‌ियों से न‌िपटती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के बैनर तले हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा पर धरना दे रहे दिव्यांग व विशेष शिक्षक सुबह 11 बजे हजरतगंज चौराहे पहुंच गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

6 of 10
प्रदर्शनकार‌ियों से न‌िपटती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala
सड़क पर जाम लगने पर पुलिस व प्रशासन ने दिव्यांगों को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

7 of 10
प्रदर्शनकार‌ियों से न‌िपटती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala
करीब दो घंटे तक चली मशक्कत के बाद भी जब दिव्यांग हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने उन्हें जबरन बसों में लादना शुरू कर दिया।

8 of 10
प्रदर्शनकार‌ियों को जबरन गाड़ी में भरती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala
पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों को दो बसों में लादकर मोहनलालगंज थाने ले गई। वहीं पांच को हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया।

9 of 10
प्रदर्शनकार‌ियों से न‌िपटती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala
शाम तक हिरासत में रखने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। उधर, प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पार्टी अध्यक्ष शिशुपाल यादव ने हजरतगंज कोतवाली में दिव्यांगों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

10 of 10
प्रदर्शनकार‌ियों को गाड़ी में भरती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने बताया कि पुलिस उनके पांच साथियों सुधीर त्रिवेदी, दुर्गेश मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, उमंग ज्ञान चंदानी और रितु जैन को ले हजरतगंज कोतवाली ले गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें