लखनऊ मेट्रो को अभी भले ही ट्रैक पर दौड़ने में चार दिन का समय और बचा हो, लेकिन लखनऊ महोत्सव में मेट्रो का जादू छाया रहा।
विज्ञापन
2 of 9
यहां लगी मेट्रो प्रदर्शनी में लोग सेल्फी संग मॉडलों को निहारते रहे। लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एलएमआरसी) की इस प्रदर्शनी में मेट्रो की पूरी जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन
3 of 9
लखनऊ महोत्सव के उद्घाटन के साथ ही मेट्रो का पवेलियन भी शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले ही दिन लोग अपनी मेट्रो के बारे में जानकारी लेने के लिए पवेलियन पहुंचने लगे। हालांकि, अभी यहां मेट्रो के प्रोजेक्ट से जुड़े पोस्टर्स, छोटे मॉडल्स को ही देखने के लिए रखा गया है।
4 of 9
मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार से बड़े मॉडल्स भी पवेलियन में पहुंच जाएंगे। यहां मेट्रो के फाइनल डिजाइन के साथ ट्रेन का डेमो भी किया जाएगा। यह मॉडल शनिवार से महोत्सव स्थित मेट्रो पवेलियन में मौजूद होगा।
विज्ञापन
5 of 9
लखनऊ महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री अभिषेक मिश्रा, मंत्री रविदास मेहरोत्रा, मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला व मंत्री एसपी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 9
लखनऊ महोत्सव में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
7 of 9
कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
8 of 9
महोत्सव में खादी कपड़ों का फैशन शो भी आयोजित किया गया।