फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए बस पलटने का दर्दनाक हादसा

विज्ञापन
1 of 8
लखनऊ से दिल्ली जा रही वोलवो बस रविवार देर रात ड्राइवर की लापरवाही की वजह से पलट गई। ये हादसा कितना भयावह था तस्वीरों में देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए बस पलटने का दर्दनाक हादसा

2 of 8
लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज की प्लेटिनम लग्जरी वॉल्वो बस रविवार आधी रात के बाद करीब 1 बजे पनकी पड़ाव के पास एक ट्रक से टकरा कर पलट गई। इससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और करीब 25 सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए बस पलटने का दर्दनाक हादसा

3 of 8
पुलिस के अनुसार,यूपी रोडवेज की ‘प्लेटिनम लाइन लग्जरी सर्विस’की वॉल्वो बस (यूपी 32 सीजेड 2849) देर रात लखनऊ से चली थी और दिल्ली जा रही थी। बस में ड्राइवर,कंडक्टर और हेल्पर सहित कुल 48 यात्री थे।

तस्वीरों में देखिए बस पलटने का दर्दनाक हादसा

4 of 8
यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर लखनऊ से ही बस को गलत तरीके से चला रहा था। कई बार बस लहराई थी। जाजमऊ गंगा पुल पर भी बस लहराई थी जिससे बस गंगा में गिरते-गिरते बची थी। सभी यात्री चीख पड़े थे।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए बस पलटने का दर्दनाक हादसा

5 of 8
इसके बाद बस जब पनकी पड़ाव के पास पहुंची तो एक मोड़ पर ड्राइवर से बस असंतुलित हो गई और मुड़ते वक्त सड़क किनारे पड़े गिट्टी के ढेर पर चढ़ गई।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए बस पलटने का दर्दनाक हादसा

6 of 8
यात्रियों ने बताया कि इसके बाद बस सामने से आ रहे मौरंग लदे एक ट्रक से टकराई और फिर पलट कर दो कुलाटी खाते हुए एक खंभे से टकराई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी हादसे के बाद बस के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए बस पलटने का दर्दनाक हादसा

7 of 8
बस की बाडी फट गई और इंजन के भी टुकड़े हो गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में घायल हुए लोगों को हैलट अस्पताल भेजा गया है। पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को निकाला।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए बस पलटने का दर्दनाक हादसा

8 of 8
अभी हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एक मरने वाले की शिनाख्त लखनऊ में बख्शी का तालाब निवासी सुधीर सिंह के तौर पर हुई है जबकि महिला की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें