केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा रविवार को आयोजित यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के प्रश्नपत्र कई केंद्रों पर सीलबंद बक्सों से पानी में भीगे हुए निकले।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें: NET Exam में भारी लापरवाही, परीक्षार्थी बेहाल, बवाल
2 of 10
इससे दो केंद्रों पर द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त करनी पड़ी, जबकि अन्य केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को सुखाकर परीक्षा कराई गई। प्रश्नपत्र निरस्त होने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: NET Exam में भारी लापरवाही, परीक्षार्थी बेहाल, बवाल
3 of 10
स्थिति संभालने के लिए मौके पर पुलिस भी बुलानी पड़ी। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ. जावेद आलम खान ने बताया कि गोमतीनगर स्थित स्टडीहॉल और इंदिरानगर के एचएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर सेकंड पाली के प्रश्नपत्र काफी भीगे होने के कारण परीक्षार्थियों को देने लायक नहीं थे।
तस्वीरें: NET Exam में भारी लापरवाही, परीक्षार्थी बेहाल, बवाल
4 of 10
इसलिए केवल इन्हीं दो परीक्षा केंद्रों पर सेकंड पेपर निरस्त किया गया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। दोनों परीक्षा केंद्रों पर करीब एक हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: NET Exam में भारी लापरवाही, परीक्षार्थी बेहाल, बवाल
5 of 10
रविवार को राजधानी के 37 परीक्षा केंद्रों पर यूजीसी नेट की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होनी थी। परीक्षा के प्रश्नपत्र सिंडिकेट बैंक के लॉकर में रखे गए थे। पहली पाली की परीक्षा होने के बाद दूसरी पाली सवा 11 बजे से शुरू होनी थी।
विज्ञापन
तस्वीरें: NET Exam में भारी लापरवाही, परीक्षार्थी बेहाल, बवाल
6 of 10
गोमतीनगर के स्टडीहॉल, इंदिरानगर के हरिहरनगर स्थित एचएस मेमोरियल स्कूल और सीतापुर रोड के रामेश्वर ग्रुप ऑफ स्कूल, लखनऊ पब्लिक कॉलेज गोमतीनगर में जब साढ़े 11 बजे तक पेपर नहीं दिए गए तो परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: NET Exam में भारी लापरवाही, परीक्षार्थी बेहाल, बवाल
7 of 10
परीक्षार्थियों को बताया गया कि प्रश्नपत्र भीगे होने की वजह से देने लायक नहीं हैं। थोड़ी देर बाद रामेश्वर ग्रुप ऑफ स्कूल व अन्य केंद्रों में तो परीक्षार्थियों को पेपर दे दिए गए लेकिन स्टडीहॉल और एचएस मेमोरियल स्कूल केद्रों पर प्रश्नपत्रों की हालत बेहद खराब होने के कारण परीक्षार्थियों को नहीं दिए जा सके।
तस्वीरें: NET Exam में भारी लापरवाही, परीक्षार्थी बेहाल, बवाल
8 of 10
दोनों परीक्षा केंद्रों पर हंगामा बढ़ने पर स्थिति संभालने के लिए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में बोर्ड अधिकारियों से बात करके सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. जावेद आलम खान ने सेकंड पेपर निरस्त करने की घोषणा कर दी।
तस्वीरें: NET Exam में भारी लापरवाही, परीक्षार्थी बेहाल, बवाल
9 of 10
ब्लोअर और प्रेस से हुई पेपर सुखाने की कोशिश लोहे की पेटियों के अंदर सीलबंद होकर आए प्रश्नपत्रों को सुखाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर हरसंभव प्रयास किए गए। भीगे प्रश्नपत्र निकलने की सूचना मिलने पर सीबीएसई ने ब्लोअर और प्रेस की मदद से प्रश्नपत्र सुखाने के निर्देश दिए। कई परीक्षा केंद्रों पर इससे मदद भी मिली लेकिन स्टडी हॉल और एचएस मेमोरियल परीक्षा केंद्र के प्रश्नपत्र बेहद खराब हालत में होने के कारण सूख नहीं सके। आखिरकार सेकंड पेपर निरस्त करना पड़ा।