फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के लिए खुला आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, गाड़ी दौड़ाने से पहले जानें नियम

Sat, 24 Dec 2016 10:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
एक्सप्रेस वे - फोटो : amar ujala
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आज (23 दिसंबर) से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। प्रदेश के 10 जिलों से गुजरने वाला एक्सप्रेस-वे 302 किमी लंबा है। जानें कुछ नियम...
विज्ञापन

2 of 8
एक्सप्रेस वे - फोटो : amar ujala
इस एक्सप्रेस-वे पर 100 किमी से ज्यादा रफ्तार से गाड़ी चलाना मना है। वहीं बस और ट्रकों के आवागमन की मनाही है। जानें क्या है इसकी खासियत...
विज्ञापन

3 of 8
एक्सप्रेस वे - फोटो : amar ujala
प्रदेश के 10 जिलों से गुजरने वाला एक्सप्रेस-वे 302 किमी लंबा है। इसका निर्माण महज 23 माह में पूरा कराया गया है। एक्सप्रेस-वे आगरा से फीरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, कानपुर नगर और उन्नाव होते हुए लखनऊ पहुंचा है। 

4 of 8
एक्सप्रेस वे - फोटो : amar ujala
इस रास्ते लखनऊ से आगरा की दूरी साढ़े तीन घंटे में और दिल्ली तक का सफर 5-6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। एक्सप्रेस-वे के लिए 232 गांवों के 30 हजार से ज्यादा किसानों से लगभग 3,500 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से खरीदी गई है। 
विज्ञापन

5 of 8
एक्सप्रेस वे - फोटो : amar ujala
भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की आपात लैडिंग के लिए एक्सप्रेस-वे पर देश के पहले एयर स्ट्रिप का भी निर्माण किया गया है। 
विज्ञापन

6 of 8
एक्सप्रेस वे - फोटो : amar ujala
एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट विकसित करने के तीन लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
एक्सप्रेस वे - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के ड्राइविंग क्वालिटी टेस्ट का वीडियो ‘ये है यूपी के विकास की रफ्तार’ नाम से अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड किया था। इस वीड‌ियो के जर‌िए एक्सप्रेस वे की क्वाल‌िटी अनोखे ढंग से जांची गई, आप भी देखें...
विज्ञापन

8 of 8
एक्सप्रेस वे - फोटो : amar ujala
इसमें एक्सप्रेस-वे की क्वालिटी दर्शाने के लिए कार के डैशबोर्ड पर पानी से भरा कांच का गिलास रखा गया था। इसके बाद कार को एक्सप्रेस-वे के तैयार हो चुके हिस्से पर 100 से 110 की स्पीड से चलाया गया, लेकिन गिलास कार के डैश बोर्ड पर स्थिर बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें