फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लखनऊ में कीजिए वाटर बस की सैर, देखें तस्वीरें

Fri, 23 Dec 2016 10:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
घूमने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उनको वाटर बस की सैर का मौका मिलेगा। ट्रायल के लिए पहली 18 सीटर वाटर बस राजधानी पहुंच चुकी है। इसे शुक्रवार को सिंचाई विभाग ने गोमती नदी में उतारा।
विज्ञापन

2 of 5
इस बस को कुड़ियाघाट से अंबेडकर पार्क स्थित बंधे तक चलाने की योजना है। वाटर बस की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लोहिया पुल पर लगा।
विज्ञापन

3 of 5
सिंचाई विभाग के इंजीनियर इन चीफ व विभागाध्यक्ष चंद्रदेव राम ने बताया कि पर्यटन विभाग इस वाटर बस का संचालन करेगा।

4 of 5
इसकी सुरक्षा के लिए एक मोटर बोट भी गोमती में तैनात रहेगी, जो किसी हादसे की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके लिए जल पुलिस और तैराकों की सहायता ली जाएगी। आगे चलकर इसकी संख्या बढ़ाकर इसे जल परिवहन के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें