लखनऊ में जानकीपुरम कॉलोनी स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।