फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर कारोबारी से की लूट व धक्का देकर गिराया, केस दर्ज

Thu, 01 Aug 2019 04:12 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
लखनऊ में जानकीपुरम कॉलोनी स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
लूट के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम मोहम्मद अशरफ के मुताबिक सेक्टर-3 निवासी सौरभ अग्रहरी लखनऊ से विदेशों में ऑनलाइन मनी ट्रांसफर का काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लूट के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
बुधवार रात करीब 10 बजे काम खत्म कर वह घर जा रहे थे। सौरभ के मुताबिक उनके पास डेढ़ लाख रुपये थे। जैसे ही वह सेंट मैरी स्कूल के पास गली के मोड़ पर पहुंचे, बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

4 of 5
लूट के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
उन्होंने गली में भागना चाहा। हालांकि, इसके पहले ही बदमाशों ने रुपये भरा बैग छीन लिया और भागने लगे। विरोध किया तो सौरभ को धक्का देकर गिरा दिया। सौरभ की चीख सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाश हवाई फायरिंग कर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लूट के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की है। व्यापारी से लूट की सूचना मिलते ही सीओ अलीगंज स्वतंत्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अशरफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें