नवाबगंज (उन्नाव)। असलहों से लैस करीब आधा दर्जन कार सवार बदमाशों ने कानपुर से सोने के जेवर और बिस्किट लेकर लखनऊ जा रही कोरियर वैन के ड्राइवर व गार्ड को गोली मारकर सात किलो सोने के जेवर और बिस्किट लूट लिया। इसकी कुल कीमत 1.90 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
ड्राइवर व गार्ड को गोली मारकर 7 किलो सोना लूटा
2 of 7
उन्नाव के पास सोहरामऊ थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई इस वारदात में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वैन में मौजूद दूसरा गार्ड फायर मिस होने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
ड्राइवर व गार्ड को गोली मारकर 7 किलो सोना लूटा
3 of 7
घटना के बाद आईजी जोन, एसपी, एएसपी और सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। घटना के समय वैन में ही मौजूद रहे कोरियर कंपनी के ज्वेलरी कस्टोडियन से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोरियर कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
ड्राइवर व गार्ड को गोली मारकर 7 किलो सोना लूटा
4 of 7
लखनऊ के कृष्णानगर की कोरियर कंपनी सिक्वेल ग्लोबल क्रिटिकल लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड की वैन कानुपर के व्यापारियों की सोने के ज्वैलरी और बिस्किट की डिलीवरी लेकर शुक्रवार देर रात राजधानी के लिए रवाना हुई। टोल टैक्स बैरियर पार करते ही बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया और लखनऊ जिले की सीमा से पहले बनी पुल के पास ओवरटेक कर रोक लिया। गोली मारकर वैन का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
ड्राइवर व गार्ड को गोली मारकर 7 किलो सोना लूटा
5 of 7
ड्राइवर हरिश्चंद्र यादव (36) के सिर में और सिक्योरिटी गार्ड रामबचन पांडेय (45) के पैर में गोली मार दी। अस्पताल में हरिश्चंद्र की मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर की सीट के पीछे बैठे कस्टोडियन लखनऊ निवासी सुनील कुमार मिश्रा के हाथ से ज्वैलरी और बिस्किट भरे दो थैले छीन लिए। सुनील के मुताबिक बदमाशों ने उसपर भी गोली चलाई मगर लगी नहीं।
विज्ञापन
ड्राइवर व गार्ड को गोली मारकर 7 किलो सोना लूटा
6 of 7
माल लूटने के बाद बदमाश लखनऊ की ओर भाग निकले। कर्मचारी सुनील के मुताबिक बदमाश एक थैला नहीं ले जा सके जिसमें 4 किग्रा सोने के बिस्किट थे। सुनील के मुताबिक पीछे से आ रही कंपनी की दूसरी वैन के कर्मचारियों की मदद से उसने कंट्रोलरूम को फोन कर पुलिस को सूचना दी। (वैन चालक को गोली लगने से पड़ा खून।)
आईजी जोन जकी अहमद ने बताया कि तफ्तीश के दौरान कई अहम क्लू मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है उम्मीद है कि जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। (लूट के दौरान गार्ड रामबचन पाण्डेय को गोली मारी गई। ट्रॉमा में इलाज चल रहा है।)