फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले रूट से चलेंगी लोकमान्य तिलक समेत ये एक्सप्रेस, मेमू निरस्त

Wed, 08 Jan 2020 04:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के सुगम संचालन और यात्री सुविधाओं की विस्तार योजना के तहत यार्ड की रिमाडलिंग के लिए 8 से 11 जनवरी तक प्री-नान इंटरलॉकिंग और 12 व 13 जनवरी को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके कारण ट्रेन नंबर 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 से 12 जनवरी तक निर्धारित मार्ग ऐशबाग बादशाहनगर मल्हौर के बजाय  मानकनगर, लखनऊ (उत्तर रेलवे), मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी।

वहीं कटिहार से 11 जनवरी को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मल्हौर, बादशाहनगर, ऐशबाग, मानकनगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर, लखनऊ (उत्तर रेलवे), मानकनगर के रास्ते चलेगी। इसी प्रकार 11 जनवरी को 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, 13 जनवरी को 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, 11 व 12 जनवरी को 18191 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस और 12 जनवरी को 18192 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस मल्हौर, बादशाहनगर, ऐशबाग, मानकनगर के स्थान पर बदले रूट मल्हौर, लखनऊ (उत्तर रेलवे), मानकनगर होकर चलेगी।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ये मेमू निरस्त
- 64232 व 64234 लखनऊ जं.-बाराबंकी 8 से 13 जनवरी
- 64271 बाराबंकी-ऐशबाग  8 से 13 जनवरी
- 64273 बाराबंकी-लखनऊ जं. 8 से 13 जनवरी
- 64252 कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ जं. 12 जनवरी
- 64274 लखनऊ जं.-बाराबंकी 12 जनवरी
- 64275 बाराबंकी-लखनऊ जं. 12 जनवरी
- 64257 लखनऊ जं.-कानपुर अनवरगंज 12 जनवरी
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ जंक्शन से ये ट्रेनें री-शिड्यूल
- 11 जनवरी को 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से 40 मिनट पुर्नर्निधारित
- 13 जनवरी को 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से 60 मिनट पुर्नर्निधारित
- 13 जनवरी 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से 60 मिनट नियंत्रित
- 8 जनवरी को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस लखनऊ मंडल पर 70 मिनट नियंत्रित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें