बिलासपुर जू से 13 फरवरी को बब्बर शेरनी वंसुधरा लखनऊ लाई गई। यहां देखें पहली बार अपने बाड़े से निकली वंसुधरा की खास तस्वीरें। 13 फरवरी को लखनऊ पहुंची वंसुधरा मंगलवार को पहली बाड़े से बाहर निकली और अपने नए घर का जायजा लिया। वंसुधरा को बलरामपुर लॉयन हाउस में बब्बर शेर पृथ्वी के साथ रखा गया है। वंसुधरा साढ़े सात साल की है। धीरे-धीरे उसे अपना नया घर पसंद आ रहा है। जू प्रशासन का कहना है कि वंसुधरा तेजी से नए माहौल में ढल रही है। (सभी तस्वीरें-वीरेंद्र कुमार)