फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में इन 46 मंत्रियों ने ली शपथ, जानें- इनके बारे में

Sun, 19 Mar 2017 08:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 39
यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने के साथ ही 46 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें 22 केंद्रीय मंत्री, नौ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व 13 राज्यमंत्री हैं। जानें, इनके बारे में-
विज्ञापन

2 of 39
श्रीकांत शर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वो मथुरा सीट से विधायक हैं। वो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 39
प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से विधायक राजेंद्र प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो 2003 में कृषि मंत्री भी रह चुके हैं।

4 of 39
ओम प्रकाश राजभर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने जहूराबाद सीट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

5 of 39
ब्रजेश पाठक, लखनऊ मध्य से विधायक चुने गए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वो बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 39
लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद के लिए शपथ ली। वह मथुरा की छाता विधानसभा सीट से विधायक हैं। वो बीएसपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन

7 of 39
चेतन चौहान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वह भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे हैं और 40 टेस्ट खेल चुके हैं।

8 of 39
सत्यदेव पचौरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वो 1967 में अखिल भारतीय विद्याथी परिषद से राजनीति में आए। वो तीसरी बार के विधायक हैं।

9 of 39
रमापति शास्‍त्री ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो गोंडा के मनकापुर से विधायक है।

10 of 39
जय प्रताप सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।

11 of 39
दारा सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो मऊ की मधुबन सीट से विधायक हैं। वो पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। 2015 में बसपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल।

12 of 39
धर्मपाल स‌िंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो आंवला से तीसरी बार भाजपा के विधायक हैं।

13 of 39
एसपी सिंह बघेल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 56 वर्षीय बघेल टूंडला से विधायक हैं।

14 of 39
सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ। संघ के नेता के तौर पर शुरुआत की थी। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

15 of 39
सुरेश खन्ना ने मंत्री पद की शपथ ली। वह आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। लखनऊ से लॉ की पढ़ाई की है।

16 of 39
सतीश महाना ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।

17 of 39
राजेश अग्रवाल ने शपथ ली। बरेली कैंट से बीजेपी के विधायक चुने गए हैं। वह पेशे से कारोबारी है। अमित शाह और योगी के करीबी माने जाते हैं।

18 of 39
लखनऊ कैंट से विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने मुलायम की बहू अपर्णा यादव को हराया था।

19 of 39
सिद्घार्थ नाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने बसपा के विधायक पूजा पाल को हराया। वो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री के नाती हैं।

20 of 39
मुकुट बिहारी वर्मा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो बहराइच के कैसरगंज से दूसरी बार विधायक बने हैं।

21 of 39
आशुतोष टंडन लखनऊ उत्तर विधान सभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो लखनऊ यूनीवर्सिटी से आर्ट्स ग्रेजुएट है।

22 of 39
इलाहाबाद दक्षिण से भाजपा विधायक नंद कुमार गुप्ता नंदी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

23 of 39
वामी प्रसाद मौर्या ने मंत्री पद की शपथ ली। बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं मौर्या। कुशीनगर की पडरौना सीट से चुनाव जीते हैं।

24 of 39
इन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली-

स्वात‌ि स‌िंह ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। स्वात‌ि ने अखिलेश के भाई अनुराग यादव को सरोजिनीनगर सीट से हराया है। स्वात‌ि पहली बार विधायक बनी हैं। बता दें क‌ि स्वात‌ि मायावती को अपशब्द कहने वाले दयाशंकर स‌िंह की पत्नी हैं।

25 of 39
अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बने।

26 of 39
सहारनपुर की नकुरपुर सीट से विधायक धर्म सिंह सैनी ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। उन्होंने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।

27 of 39
पश्चिमी यूपी में जाटों के बड़े नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। वो 1990 से भाजपा में कई पदों पर रहे हैं।

28 of 39
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में स्वतंत्र देव सिंह ने शपथ ली। अभी वो किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। वो आरएसएस के प्रचारक हैं।

29 of 39
डॉ. महेंद्र सिंह, विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

30 of 39
उपेंद्र तिवारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। वो बलिया के फेफना से चुनाव जीते हैं।

31 of 39
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में अनुपमा जायसवाल ने शपथ ली।

32 of 39
सुरेश राणा ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। वो मुजफ्फरनगर के थाना भवन से विधायक चुने गए।

33 of 39
इन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली-
गुलाबो देवी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह कल्याण सिंह सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वो यूपी की चंदौसी सीट से भाजपा की विधायक हैं।

34 of 39
जयप्रकाश निषाद देवरिया के रुद्रपुर से विधायक हैं। वो राज्यमंत्री बने।

35 of 39
अर्चना पांडेय ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वो कन्नौज की छिबरामऊ सीट से विधायक हैं।

36 of 39
जयकुमार सिंह जैकी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वो अपना दल कोटे से मंत्री बने। वह जहानाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं।

37 of 39
अतुल गर्ग ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वह गाजियाबाद सीट से भाजपा विधायक बने हैं।

38 of 39
रणवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वो राजपूर समाज से आते हैं।
विज्ञापन

39 of 39
इसके अलावा सुरेश पासी, संदीप सिंह, मनोहर लाल पंथ, बलदेव सिंह ओलख, गिरीश यादव, मोहसिन रजा, नीलकंठ तिवारी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। (शपथ लेते मोहसिन रजा।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें