फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महादेव मंदिर में उज्जैन महाकाल की तर्ज पर होती है बाबा की भस्म आरती

Mon, 06 Aug 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
महाकाल मंदिर - फोटो : amarujala
लखनऊ का एकमात्र महादेव मंदिर जहां बाबा की उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती होती है। यही वजह है कि बहुत ही कम समय में बाबा की ख्याति दूर-दूर तक फैल गई। सावन मास में बाबा की दिव्य भस्म आरती देखने शहर ही नहीं बल्कि आसपास के सैकड़ों गांवों के भक्त जुटते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महाकाल मंदिर - फोटो : amarujala
राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर की देखरेख करने वाले भक्त बताते हैं कि रुद्राभिषेक और भस्म आरती के लिए सारी सामग्री उज्जैन से मंगाई जाती है। उसी के अनुसार शृंगार किया जाता है। कहते हैं, इलाके के बुजुर्गों ने आपसी सहयोग से वर्ष 1960 में इस मंदिर की नींव रखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
महाकाल मंदिर - फोटो : amarujala
मंदिर ने 2010 ने अपनी स्थापना की 50वीं सालगिरह धूमधाम से मनाई। भक्तों के प्रयास से यहां वर्ष 2002 से महाकाल उज्जैन की तर्ज पर भस्म आरती की शुुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों भक्त जुटते हैं। 

4 of 5
महाकाल मंदिर - फोटो : amarujala
बाबा का महाकाल की तरह शृंगार किया जाता है। शिवरात्रि के अलावा सावन भर यहां दिन में कई बार बाबा का रुद्राभिषेक और शृंगार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाकाल मंदिर - फोटो : amarujala
मंदिर में भोले बाबा के साथ ही राम दरबार, कृष्ण दरबार, दुर्गा जी, काली जी, बजरंगबली भी विराजे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें