लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित ऐतिहासिक नागेश्वर महादेव की महिमा आसपास के सैकड़ों गांवों तक फैली है। यहां दूर-दूर से लोग बाबा को पूजने आते हैं। कहते हैं, सावन मास में प्रतिदिन महादेव की आराधना करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
यही वजह है कि यहां सावन के सोमवार को ही नहीं बल्कि पूरे मास भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। भक्त बताते हैं कि मंदिर की स्थापना 17वीं सदी में हुई थी। मंदिर बनने के बाद नजदीक ही एक तालाब की भी स्थापना की गई।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
मंदिर के पास ऐतिहासिक त्रिपुर चंद्र बख्शी का तालाब, ठाकुरद्वारा व बड़ी बाजार स्थित है। मंदिर में शिवजी की सदियों पुरानी प्रतिमा स्थापित है। इलाकाई लोगों की मान्यता है कि मंदिर में स्थित शिव प्रतिमा स्वत: ही धरती से प्रकट हुई थी।
4 of 5
डेमो
मंदिर से जुड़ी एक मान्यता यह भी है कि एक नाग सालों से इस मंदिर में रात में आकर शिवजी की आराधना करता है और रक्षा करता है। भक्तों की मनौती है कि यहां सावन मास में नियमित आराधना करने पर हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है।