फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे बीमार, परिजन बेहाल

विज्ञापन
1 of 17
चिनहट स्थित जुग्गौर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अक्षय पात्र से मिड डे मील में बांटा गया बदबूदार कढ़ी-चावल बच्चों की जान का दुश्मन बन गया। बीमार बच्चों को गोमतीनगर के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

2 of 17
कढ़ी-चावल खाते ही बच्चों को पेट दर्द, उल्टी-दस्त और जी-घबराने की शिकायत होने लगी। थोड़ी देर बाद कई बच्चे दर्द से तड़पने लगे। आनन-फानन में सभी को चिनहट सीएचसी ले जाया गया, हालत नाजुक देख उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

3 of 17
जहां इमरजेंसी में बीमार बच्चों की भीड़ से अफरातफरी मच गई। बीमार बच्चों का हालचाल लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, डीएम राजशेखर और एसएसपी समेत बीएसए और सीडीओ भी मौके पर पहुंचे।

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

4 of 17
दोपहर बाद बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें एम्बुलेंस से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

5 of 17
खाना खाने के बाद प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने पेट में मरोड़ और चक्कर आने की शिकायत की। स्कूल प्रशासन के पास कोई वाहन उपलब्ध नहीं था। एंबुलेंस को फोन करके गाड़ियां मंगाई गईं।
विज्ञापन

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

6 of 17
इन गाड़ियों के अलावा स्कूल प्रशासन ने कुछ प्राइवेट गाड़ियों की मदद से बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुग्गौर में एडमिट कराया जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू हुआ।
विज्ञापन

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

7 of 17
बाद में इन बच्चों को उन्हीं एबंलेंस वैन से राम मनोहर ले जाया गया। तब तक बच्चों के अभिवावक भी स्कूल पहुंच चुके थे। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में इन बच्चों का इलाज शुरू हुआ।

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

8 of 17
मिड डे मील खाकर बीमार हुए बच्चे की सूचना पाकर परिजन बेहाल हो गए।

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

9 of 17
जिस अभिभावक को जो भी वाहन मिला वो उसमें बच्चे को लेकर अस्पताल की ओर भागा।

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

10 of 17
बच्चों को इस तरह अस्पताल की ओर लेकर दौड़ पड़े अभिभावक।

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

11 of 17
लोहिया अस्पताल में होता रहा बच्चों का इलाज।

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

12 of 17
बीमार हुए बच्‍चों की सूचना पाकर विद्यालय को गांव वालों ने घेर लिया। वहां मौजूद पुलिस।

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

13 of 17
वहीं अन्य बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया।

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

14 of 17
वहीं, बच्चों के बीमार होने की सूचना पाकर स्कूल आए अभिभावकों ने तोड़फोड़ की।

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

15 of 17
मिड डे मील का फेंका गया खाना, यहीं खाकर बच्चे हुए थे बीमार।

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

16 of 17
मामले की जांच के लिए खाने का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: बदबूदार कढ़ी चावल खाकर बच्चे ‌बीमार, परिजन बेहाल

17 of 17
स्कूल की शिक्षिकाओं को भी घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें