राम-राम..., सीता-राम के उद्घोष के साथ अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा मंगलवार सुबह शुरू हुई। परिक्रमा का मुहूर्त 7.32 था और सुबह से ही भक्तों ने पूजन-अर्चन के साथ परिक्रमा शुरू की।
विज्ञापन
2 of 5
अयोध्या में परिक्रमा
- फोटो : amar ujala
अयोध्या व फैजाबाद शहर की परिधि पर 14 कोसी परिक्रमा पथ की दूरी लगभग 45 किमी. की है। आठ नवंबर को प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा मेले की शुरुआत होने के साथ परिक्रमा के मद्देनजर नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
3 of 5
अयोध्या में परिक्रमा
सोमवार को बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने मठ-मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। अयोध्या में सोमवार सुबह से ही सरयू के स्नान घाटों से लेकर प्रमुख मंदिरों नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीकालेराम, हनुमत निवास, श्रीमणिराम दास की छावनी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही।
4 of 5
अयोध्या में परिक्रमा
- फोटो : amar ujala
14 कोसी परिक्रमा/अक्षय नवमी 8 नवंबर को शुभ मुहूर्त में सुबह 7:32 बजे शुरू होकर 9 नवंबर को प्रात: 6:50 बजे तक चलेगी। पंचकोसी परिक्रमा/एकादशी 10 नवंबर को शुभ मुहूर्त में प्रात: 5:41 के शुरू होकर 11 नवंबर को प्रात: 4:11 बजे तक चलेगी। कार्तिक पूर्णिमा/सरयू स्नान 13 नवंबर को रात्रि 7:56 बजे से प्रारंभ होकर 14 नवंबर को रात्रि 7:35 बजे तक चलेगा।