बाराबंकी में बदमाशों ने एक व्यापारी के पोस्ता गोदाम से 25 लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
गोदाम में लूट
- फोटो : amar ujala
सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंबौर निवासी मो. अकील पोस्ता व्यापारी के रसौली स्थित गोदाम में सोमवार की रात आठ बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों में दो चौकीदारों की पिटाई कर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
3 of 5
जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
बदमाश अपने साथ लाए दो ट्रकों में बोरे में भरा पोस्ते का छिलका लादने लगे। एक ट्रक को पोस्ते का छिलका लेकर भाग निकले वहीं दूसरा ट्रक लोड करते समय इसकी भनक पड़ोसी दुकानदार को हुई तो उसने मामले की सूचना व्यापारी के भतीजे जावेद को दी।
4 of 5
क्राइम
- फोटो : amar ujala
सूचना पर जब तक मौके पर पुलिस व व्यापारी पहुंचे बदमाश फायरिंग कर दशहत फैलाकर दूसरा ट्रक भी लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने डकैतों का पीछा किया एक ट्रक लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में लगी है। मौके पर पहुंचे एसपी राजू बाबू सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया।