फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: अयोध्या में राममय हो गई कंगना, इस अंदाज में नजर आईं, बोलीं- सबसे बड़ा तीर्थ बनेगा, तस्वीरें

Thu, 26 Oct 2023 04:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
रामलला के दरबार में कंगना। - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बृहस्पतिवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची। इस मौके पर उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले स्वयंसेवकों को याद किया और कहा कि अयोध्या में बना राम मंदिर हिंदुओं के सदियों के संघर्ष का परिणाम है। आने वाले समय में अयोध्या हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ बनेगा। यहां पर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा है। यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि आज हम यह दिन देख पा रहे हैं जो कि निश्चित रूप से मोदी सरकार के कारण ही संभव हो सका है।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या वैटिकन सिटी की तर्ज पर सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बनने जा रही है। यह सनातन संस्कृति का भी सबसे बड़ा केंद्र होगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि 600 सालों तक चले संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। करोड़ों लोगों की भावनाएं राम मंदिर से जुड़ी हुई हैं यह दुनिया का सबसे सुंदर तीर्थ स्थान बनने जा रहा है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कंगना ने बताया कि उनकी फिल्म तेजस जो कि वायु सेना पर आधारित है में भी राम मंदिर की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रामलला के दरबार में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें