रायबरेली के बछरांवा में हुए ट्रेन हादसे में घायलों में से कुछ को रायबरेली तो कुछ को लखनऊ के ट्रामा सेंटर लाया गया है। लखनऊ ट्रामा सेंटर में पहुंचे घायलों की संख्या 40 से ज्यादा है। प्रशासन का दावा है कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। घायलों की संख्या को देखते हुए अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई गई है। जिला प्रशासन का कहना है, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 15 एंबुलेंस लगाई गई हैं।