फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और देहरादून के यात्रियों को मिली राहत, ये ट्रेनें हुईं बहाल

Thu, 11 Jul 2019 04:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर रेलवे ने दिल्ली और देहरादून के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। काफी समय से निरस्त चल रहीं जनता एक्सप्रेस, पद्मावत व फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से बहाल कर दिया गया। हालांकि, बुधवार को फैजाबाद-दिल्ली व जनता एक्सप्रेस की अधिकतर सीटें खाली ही रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
बता दें कि चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चल रहे वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत के काम के चलते 33 ट्रेनों को 12 जुलाई तक रद्द कर दिया गया था। ऐसे में बुधवार 10 जुलाई से ही ट्रेनें बहाल हो जाने से यात्रियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
16 से बढ़ेगा काठगोदाम एक्स. का किराया
कानपुर-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस 16 जुलाई से सुपरफास्ट एक्सप्रेस बन जाएगी। इसमें थर्ड एसी व स्लीपर बोगियां होंगी। थर्ड एसी का किराया 145 रुपये अधिक देना पड़ेगा। गौरतलब है कि कानपुर से काठगोदाम जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस लखनऊ होेते हुए जाती है। लखनऊ से काठगोदाम तक का किराया 450 रुपये था, लेकिन ट्रेन के सुपरफास्ट बनते ही थर्ड एसी का किराया 595 रुपये हो जाएगा। अब ट्रेन में थर्ड एसी की चार और स्लीपर की सात बोगियों होंगी। स्लीपर का किराया 220 रुपये होगा। ट्रेन में जनरल की पांच बोगियां होंगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
आफतः अभी और रद्द रहेगी गोमती
अयोध्या से दिल्ली जाने वाली 14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस व प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली 14207 पद्मावत एक्सप्रेस 18 व 19 जुलाई को कैंसिल रहेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताय कि परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इससे दिल्ली से लखनऊ आने वाली दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस व पद्मावत भी 19 व 20 जुलाई को दिल्ली से निरस्त रहेंगी। वहीं एक बार फिर से गोमती एक्सप्रेस का कैंसिलेशन बढ़ा दिया गया है। फिलहाल यह गाड़ी चारबाग पर वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत के चलते निरस्त है, लेकिन 19 से 21 जुलाई के बीच यह फिर से निरस्त रहेगी। ऐसे में दिल्ली से आने वाली गोमती भी कैंसिल रहेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें