फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी कराएगा नैनीताल की सैर, ये होंगे दर्शनीय स्थल, देनी होगी सिर्फ इतनी सी कीमत

Sat, 08 Dec 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
सर्दियों का लुत्फ उठाने वाले सैलानियों के लिए आईआरसीटीसी ने नैनीताल के लिए टूर पैकेज तैयार किया है।  इसके लिए दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च के प्रत्येक बृहस्पतिवार को लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस में थर्ड एसी की दस सीटें रिजर्व की गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : डेमो
आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि तीन दिनों के इस पैकेज में यात्रियों को नैनीताल से हिमालय दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेमो
इसमें नैनीताल में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी। स्थानीय यात्रा के साथ-साथ खानपान की सुविधा आईआरसीटीसी उपलब्ध कराएगा। 

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
दर्शनीय स्थल : मुक्तेश्वर, सातताल, भीमताल, लवर्स प्वॉइंट, केव गार्डन, वाटरफाल, लेक व्यू प्वॉइंट, खुरपाताल लेक, भुवाली, रामगढ़, सतभुंगा, चौली की जाली और गोरखल मंदिर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
इतना होगा खर्च
दिसंबर में बुकिंग कराने पर प्रति व्यक्ति 18,900 रुपये देने होंगे। वहीं तीन लोगों के एक साथ होने पर प्रति व्यक्ति 14,900 रुपये देने होंगे। वहीं, जनवरी से मार्च के बीच यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 16,200 रुपये और तीन लोगों के एक साथ होने पर प्रति व्यक्ति 13,050 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें