फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी कराएगा राजस्थान की सैर, पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं, बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क

Sat, 10 Aug 2019 04:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी दिसंबर में यात्रियों को राजस्थान की हवाई यात्रा कराएगा। इसके लिए शुक्रवार को पैकेज लॉन्च किया गया। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि  हवाई टूर पैकेज छह से 12 दिसंबर का है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसमें यात्रियों को लखनऊ से जयपुर वाया दिल्ली ले जाया जाएगा। पैकेज में तीन सितारा होटलों में ठहरने एवं खाने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
यात्रियों को एसी बस से जयपुर में आमेर फोर्ट, जलमहल, जंतर-मंतर, हवामहल, सिटी महल, अल्बर्ट म्यूजियम, राम निवास गार्डन, बिरला मंदिर, जोधपुर में मेहरानगढ़ किला, जसवंत थाड़ा, जैसलमेर में पतवालें की हवेली, घड़ी सागर टैंक, बड़ा बाग, जैसलमेर किला, पुष्कर में ब्रह्माजी के मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतिव्यक्ति पैकेज का मूल्य 40,000 रुपये है। दो व्यक्तियों के साथ रुकने पर प्रतिव्यक्ति 30,800 रुपये एवं तीन लोगों के साथ रुकने पर प्रतिव्यक्ति 29,500 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
बुकिंग के लिए गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन कार्यालय व 9794863619/29/31/35/36 पर संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें