फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन और बकरीद पर इस बार कुछ हटकर दिखेगा आपका लुक, बस इन्हें करें ट्राइ

Sat, 10 Aug 2019 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
ड्रेस - फोटो : अमर उजाला
इस बार दो बड़े त्यौहार बकरीद और रक्षा बंधन तीन दिन के अंतराल पर हैं। ऑफिस के कामकाज के बीच कहीं आप ये तो नहीं भूल गईं कि आप क्या पहनेंगी। त्योहार मनाना है तो खुद को भी तो स्पेशल तरीके से ट्रीट करना होगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
इंडो-वेस्टर्न ड्रेस - फोटो : अमर उजाला
फैशन डिजाइनर शिखा सूरी कहती हैं कि इन दिनों रंगों को लेकर लोग इतना ज्यादा नहीं सोचते। दिन में डार्क कलर तो लोग गर्मी के कारण नहीं पहनते, हां रात की पार्टी या आयोजन में भी अब हल्के रंगों का चलन है। ड्रेस डिजाइन करते वक्त या फिर रंगों का चयन करते समय लोग देखते हैं कि  वे उस ड्रेस में कितना रिलैक्स महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सलवार-सूट - फोटो : अमर उजाला
सलवार-सूट है सदाबहार
रक्षा बंधन हो ईद का त्योहार सलवार सूट एक ऐसा परिधान है जिसे आप किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। हां, फेस्टिव सीजन के हिसाब से कुछ अलग हटकर हो तो बात ही क्या। इस बनारसी सलवार सूट को रेग्युलर से हटकर ट्रीटमेंट देने के लिए इसमें साइड पर बटर फ्लाई की एम्ब्रायडरी की गई है। लाल रंग का यह सूट फेस्टिव सीजन में बेस्ट होगा।

 

4 of 5
शरारा - फोटो : अमर उजाला
समर मानसून में शरारा बेस्ट
राखी हो या बकरीद शरारा हर मौके पर पहना जाने वाला ड्रेस है। इन दिनों मुस्लिम फैमिली के अलावा हिंदू परिवारों में भी लोग इसे बनवा रहे हैं। इसमें कुर्ता व शरारा दोनों  के लिए जॉर्जट का फैब्रिक इस्तेमाल किया गया है। दरअसल इस कपड़े पर प्लीटिंग अच्छी आती है। यदि आप चाहें तो इस पर दुपट्टा ले सकती हैं। वर्ना यह अपने आप में परफेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडो-वेस्टर्न ड्रेस - फोटो : अमर उजाला
इंडो-वेस्टर्न में धोती, पैंट-कुर्ता
भारी-भरकम, तड़क-भड़क वाले पहनावे से यदि आप बचना चाहती हैं और दुपट्टा लेना आपको पसंद नहीं तो आप इंडो-वेस्टर्न ट्राई करें। धोती पैंट की प्लीटिंग सलवार जैसी ही है, इस पर मीडियम लेंथ कुर्ता पहनें। दरअसल इस तरह के ड्रेस वर्किंग विमेन पर अच्छे लगेंगे। जिन्हें त्योहार भी मनाना है और झटपट ऑफिस या कहीं जाना भी है, वो इसे पहनें। जहां तक सवाल कलर का है तो वालनट (अखरोट) वाला रंग खूब फबेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें