फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आईपीएल मैच: धोनी को प्रैक्टिस करता देख चहक उठे दर्शक, नेट पर माही ने उड़ाए जोरदार छक्के, तस्वीरें

Fri, 19 Apr 2024 06:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

धोनी को प्रैक्टिस करता देख चहक उठे दर्शक, नेट में माही उड़ाए जोरदार छक्के
विज्ञापन
1 of 10
IPL match in Lucknow - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल मैच 19 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। गुरुवार को दोनों टीमों  ने नेट पर प्रैक्टिस की। उनके प्रैक्टिस करता देखने के लिए दर्शक उमड़े। 
विज्ञापन

2 of 10
IPL match in Lucknow - फोटो : अमर उजाला
धोनी जब प्रैक्टिस के लिए उतरे तो दर्शकों में उन्हें कैमरे में कैच करने की होड़ मच गईं। कुछ ने उनके साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की। 
विज्ञापन

3 of 10
IPL match in Lucknow - फोटो : अमर उजाला
नेट्स में धोनी ने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। जहां उन्होंने एक के बाद एक कई ऊंचे शॉट लगाए। इस दौरान उन्होंने मिच का मुआयना भी किया। 

4 of 10
IPL match in Lucknow - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ का होम ग्राउंड होने के बाद भी ज्यादा क्रेज धोनी के प्रति दिखा। ऐसा कल के मैच में भी होने की उम्मीद है। कल स्टेडियम के पीले रंग से रंगे होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

5 of 10
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के खिलाफ मैच में धोनी ने जोरदार पारी खेली थी। ऐसी ही पारी की उम्मीद दर्शक कल भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
धोनी - फोटो : IPL
इस पारी में धोनी ने अंतिम ओवर में तीन छक्के लगाए थे। 
विज्ञापन

7 of 10
IPL match in Lucknow - फोटो : अमर उजाला
बीते साल तीन मई में हुए मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच बारिश के चलते मैच रद्द हो गया था। धोनी को देखने आए दर्शकों को निराश होना पड़ा था। 

8 of 10
dhoni - फोटो : amar ujala
धोनी को देखने के लिए स्टेडियम हाउसफुल हो चुका है।  लोग ब्लैक में टिकटें खरीदने पर आमादा हैं। 

9 of 10
जन्मदिन की बधाई देने पर लोगो का धन्यवाद करते के एल राहुल - फोटो : amar ujala
आज लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल का जन्मदिन है। दर्शकों ने उनके जन्मदिन को मनाया। दर्शकों के अभिवादन को स्वीकार्य करते राहुल। 

विज्ञापन

10 of 10
dhoni - फोटो : amar ujala
धोनी ने नेट पर उड़ाए कई छक्के। कल ऐसी ही पारी की उम्मीद लखनऊ के दर्शकों को है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें