अमौसी एयरपोर्ट पर विमानों के बेड़े में जल्द ही एयर एशिया का नाम भी जुड़ जाएगा। विमानन कंपनी लखनऊ से फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : डेमो
इस बाबत टूर ऑपरेटरों से बात हो रही है। जल्द ही कंपनी सेवाओं की घोषणा करेगी। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उत्तर भारत के प्रमुख हवाई अड्डों में शुमार है। इंडिगो एयरलाइन का फोकस भी लखनऊ पर है। अमौसी एयरपोर्ट पर घने कोहरे में लैंडिंग की सुविधा से लेकर पैसेंजर हैंडलिंग तक की सुविधा है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : डेमो
इतना ही नहीं छोटे एयरपोर्ट में लखनऊ को दूसरा स्थान हासिल है। सालाना 36 हजार से अधिक विमान रवाना होते हैं। वहीं 47.52 लाख से अधिक यात्री सालाना सफर करते हैं। रनवे विस्तार, विमानों की पार्किंग और नए टर्मिनल टी थ्री से अमौसी का रुतबा और भी बढ़ने वाला है, जिसे लेकर नई एयरलाइन्स लखनऊ की ओर रुख कर रही हैं।
4 of 5
- फोटो : डेमो
इसी क्रम में एयर एशिया लखनऊ से विमान सेवाएं शुरू करने की तैयारियां कर रही है। सूत्रों की मानें तो एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की सोच रही है। उधर अमौसी एयरपोर्ट के विशेष कार्याधिकारी संजय नारायण ने बताया कि इंडिगो का बेड़ा सबसे बड़ा है।